2 Kings 9:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yoram ne kaha, mera rath jutava. jab usaka rath jut gaya, tab israaael ka raja yoram aur yahooda ka raja ahajyah, dono apane apane rath par chaddhkar nikal gaa, aur yehoo se milane ko bahar jakar yijraail nabot kee boomi men us se bhentt kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योराम ने कहा, “मेरे रथ को तैयार करो!” इसलिये सेवक ने योराम के रथ को तैयार किया। इस्राएल का राजा योराम तथा यहूदा का राजा अहज्याह निकल गए। हर एक राजा अपने—अपने रथ से येहू से मिलने गए। वे येहू से यिज्रैली नाबोत की भूमि के पास मिले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोराम ने आदेश दिया, ‘मेरा रथ जोतो।’ उसके सेवकों ने उसका रथ जोता। अत: इस्राएल प्रदेश का राजा यहोराम, और यहूदा प्रदेश का राजा अहज्याह अपने-अपने रथ पर सवार हुए। वे येहू से मिलने के लिए गए। वे येहू से यिज्रएल-वासी नाबोत की पैतृक भूमि पर मिले।
Hindi Bible HHBD
योराम ने कहा, मेरा रथ जुतवा। जब उसका रथ जुत गया, तब इस्राएल का राजा योराम और यहूदा का राजा अहज्याह, दोनो अपने अपने रथ पर चढ़कर निकल गए, और येहू से मिलने को बाहर जाकर यिज्रैल नाबोत की भूमि में उस से भेंट की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योराम ने कहा, “मेरा रथ जुतवा।” जब उसका रथ जुत गया, तब इस्राएल का राजा योराम और यहूदा का राजा अहज्याह, दोनों अपने अपने रथ पर चढ़कर निकल गए, और येहू से मिलने को बाहर जाकर यिज्रैल नाबोत की भूमि में उससे भेंट की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यहोराम ने आदेश दिया, “तैयारी की जाए!” योराम का रथ तैयार किया गया. तब इस्राएल का राजा योराम और यहूदिया का राजा अहज़्याह दोनों ही अपने-अपने रथों पर येहू से भेंटकरने चल पड़े. येहू से उनकी भेंट येज़्रीलवासी नाबोथ की भूमि पर हुई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योराम ने कहा, “मेरा रथ जुतवा।” जब उसका रथ जुत गया, तब इस्राएल का राजा योराम और यहूदा का राजा अहज्याह, दोनों अपने-अपने रथ पर चढ़कर निकल गए, और येहू से मिलने को बाहर जाकर यिज्रेल नाबोत की भूमि में उससे भेंट की।