2 Kings 9:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yehoo ko dekhte hee yoram ne poochha, he yehoo kya kushal haai, yehoo ne uttar diya, jab tak teree mata ijaebel chhnaialapan aur ttona karatee rahe, tab tak kushal kahan?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योराम ने येहू को देखा और उससे पूछा, “येहू क्या तुम शान्ति के इरादे से आए हो” येहू ने उत्तर दिया, “जब तक तुम्हारी माँ ईज़ेबेल वेश्यावृत्ति और जादू टोना करती रहेगी तब तक शान्ति नहीं हो सकेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहोराम ने येहू को देखा। वह उससे बोला, ‘येहू, सब कुशल-मंगल तो है?’ येहू ने उत्तर दिया, ‘जब तक तुम्‍हारी माता ईजेबेल के द्वारा संचालित पूजा-स्‍थानों से संबंधित वेश्‍यालय उपस्‍थित हैं और देश में इतना जादू-टोना होता है, तब तक कुशल-मंगल का प्रश्‍न ही नहीं उठता।’
Hindi Bible HHBD
येहू को देखते ही योराम ने पूछा, हे येहू क्या कुशल है, येहू ने उत्तर दिया, जब तक तेरी माता ईज़ेबेल छिनालपन और टोना करती रहे, तब तक कुशल कहां?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
येहू को देखते ही योराम ने पूछा, “हे येहू, क्या कुशल है?” येहू ने उत्तर दिया, “जब तक तेरी माता ईज़ेबेल छिनालपन और टोना करती रहे, तब तक कुशल कहाँ?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येहू को देखते ही यहोराम ने उससे पूछा, “येहू, क्या सब कुशल मंगल है?” येहू ने उत्तर दिया, “कैसे हो सकती है, शांति, जब राज्य में आपकी माता ईजेबेल की देखरेख में वेश्यावृत्ति और जादू-टोना फैलते जा रहे हैं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
येहू को देखते ही योराम ने पूछा, “हे येहू क्या कुशल है,” येहू ने उत्तर दिया, “जब तक तेरी माता ईजेबेल छिनालपन और टोना करती रहे, तब तक कुशल कहाँ?”