2 Kings 9:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yehoo ne dhanush ko kan tak kheenchakar yoram ke pakhaudon ke beech aeesa teer mara, ki vah usaka day faodkar nikal gaya, aur vah apane rath men jhukakar gir pada.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु येहू ने अपनी पूरी शक्ति से अपने धनुष को खींचा और योराम की पीठ में बाण चला दिया। बाण योराम के हृदय को बेधता हुआ पार हो गया। योराम अपने रथ में मर गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू ने पूरी शक्ति से धनुष की प्रत्यंचा कान तक खींची, और यहोराम के कन्धों के मध्य में तीर मारा। तीर उसके हृदय में घुस गया। यहोराम रथ पर लुढ़क गया।
Hindi Bible HHBD
तब येहू ने धनुष को कान तक खींचकर योराम के पखौड़ों के बीच ऐसा तीर मारा, कि वह उसका हृदय फोड़कर निकल गया, और वह अपने रथ में झुककर गिर पड़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब येहू ने धनुष को कान तक खींचकर योराम के कन्धों के बीच ऐसा तीर मारा कि वह उसका हृदय फोड़कर निकल गया, और वह अपने रथ में झुककर गिर पड़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येहू ने पूरी शक्ति लगाकर धनुष ताना और यहोराम के दोनों कंधों के बीच निशाना साध कर बाण छोड़ दिया. बाण ने योराम के हृदय को बेध दिया और वह अपने रथ में ही ढेर हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब येहू ने धनुष को कान तक खींचकर योराम के कंधों के बीच ऐसा तीर मारा, कि वह उसका हृदय फोड़कर निकल गया, और वह अपने रथ में झुककर गिर पड़ा।