2 Kings 9:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yehoo ne bidakar nam apane aek saradar se kaha, use uttakar yijraailee nabot kee boomi men faenk de smaran to kar, ki jab maain aur to, ham dono aek sang savar hokar usake pita ahab ke peechhe peechhe chal rahe the tab yahova ne us se yah bhree vachan kahavaya tha, ki yahova kee yah vanee haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
येहू ने अपने सारथी बिदकर से कहा, “योराम के शव को उठाओ और यिज्रेली नाबोत के खेत में फेंक दो। याद करो, जब हम और तुम योराम के पिता अहाब के साथ चले थे। तब यहोवा ने कहा था कि इसके साथ ऐसा ही होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू ने अपने अंगरक्षक बिद्कर से कहा, ‘उसके शव को उठाओ, और यिज्रएल-वासी नाबोत की भूमि पर फेंक दो। स्मरण करो: जब मैं और तुम यहोराम के पिता अहाब के पीछे घोड़ों पर सवार होकर साथ-साथ चल रहे थे, तब प्रभु ने अहाब के विरुद्ध यह दण्ड की घोषणा की थी:
Hindi Bible HHBD
तब येहू ने बिदकर नाम अपने एक सरदार से कहा, उसे उठाकर यिज्रैली नाबोत की भूमि में फेंक दे; स्मरण तो कर, कि जब मैं और तू, हम दोनो एक संग सवार होकर उसके पिता अहाब के पीछे पीछे चल रहे थे तब यहोवा ने उस से यह भरी वचन कहवाया था, कि यहोवा की यह वाणी है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब येहू ने बिदकर नामक अपने एक सरदार से कहा, “उसे उठाकर यिज्रैली नाबोत की भूमि में फेंक दे; स्मरण तो कर कि जब मैं और तू, हम दोनों एक संग सवार होकर उसके पिता अहाब के पीछे पीछे चल रहे थे तब यहोवा ने उससे यह भारी वचन कहलवाया था,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येहू ने अपने सहायक बिदकर को आदेश दिया, “उसे उठाकर येज़्रीलवासी नाबोथ की भूमि पर फेंक दो. तुम्हें वह समय याद होगा जब तुम और मैं साथ साथ उसके पिता अहाब के पीछे-पीछे जा रहे थे, स्वयं याहवेह ने कैसे उसके विरुद्ध यह घोषणा की थी:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब येहू ने बिदकर नामक अपने एक सरदार से कहा, “उसे उठाकर यिज्रेली नाबोत की भूमि में फेंक दे; स्मरण तो कर, कि जब मैं और तू, हम दोनों एक संग सवार होकर उसके पिता अहाब के पीछे-पीछे चल रहे थे तब यहोवा ने उससे यह भारी वचन कहलवाया था,