2 Kings 9:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki nabot aur usake putraen ka jo koon hua, use maain ne dekha haai, aur yahova kee yah vanaeee haai, ki maain usee boomi men tujhe badala doonga. to ab yahova ke us vachan ke anusar ise uttakar usee boomi men faenk de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने कहा था, ‘कल मैंने नाबोत और उसके पुत्रों का खून देखा था। अतः मैं अहाब को इसी खेत में दण्ड दूँगा।’ यहोवा ने ऐसा कहा था। अतः जैसा यहोवा ने आदेश दिया है—योराम के शव को खेत में फेंक दो!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“मैं-प्रभु यों कहता हूं: मैंने निश्चय ही नाबोत और उसके पुत्रों के रक्त पर दृष्टि की है। मैं इसी भूमि पर तुझ से इस हत्या का बदला लूंगा।” अत: अब तुम उसका शव उठाओ, और प्रभु के वचन के अनुसार उसको इस भूमि पर फेंक दो।’
Hindi Bible HHBD
कि नाबोत और उसके पुत्रों का जो खून हुआ, उसे मैं ने देखा है, और यहोवा की यह वाण्एी है, कि मैं उसी भूमि में तुझे बदला दूंगा। तो अब यहोवा के उस वचन के अनुसार इसे उठाकर उसी भूमि में फेंक दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
‘यहोवा की यह वाणी है, कि नाबोत और उसके पुत्रों का जो खून हुआ, उसे मैं ने देखा है, और यहोवा की यह वाणी है कि मैं उसी भूमि में तुझे बदला दूँगा।’ तो अब यहोवा के उस वचन के अनुसार इसे उठाकर उसी भूमि में फेंक दे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
‘ठीक जिस प्रकार कल मैंने नाबोथ और उसके पुत्रों का खून खराबा देखा था, यह याहवेह का संदेश है—तुम्हारा बदला मैं इसी भूमि पर लूंगा.’ इसलिये अब उसे उठाओ और उसे उसी भूमि पर फेंक आओ.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
‘यहोवा की यह वाणी है, कि नाबोत और उसके पुत्रों का जो खून हुआ, उसे मैंने देखा है, और यहोवा की यह वाणी है, कि मैं उसी भूमि में तुझे बदला दूँगा।’ तो अब यहोवा के उस वचन के अनुसार इसे उठाकर उसी भूमि में फेंक दे।”