2 Kings 9:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab tel kee yah kuppee lekar tel ko usake sir par yah kah kar dalana, yahova yon kahata haai, ki maain israaael ka raja hone ke liye tera abhaishok kar deta hoo. tab dar kholakar bhagana, vilamh n karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तेल की छोटी बोतल ले जाओ और येहू के सिर पर उस तेल को डालो। यह कहो, ‘यहोवा कहता हैः मैंने तुम्हारा अभिषेक इस्राएल का नया राजा होने के लिये किया है।’ तब दरवाजा खोलो और भाग चलो। वहाँ प्रतीक्षा न करो!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्पश्चात् तेल की कुप्पी लेना, और उसके सिर पर तेल को उण्डेल देना। तुम यह कहना, “प्रभु यों कहता है: मैं तुझे इस्राएल का राजा अभिषिक्त करता हूँ।” इसके बाद तुम द्वार खोलना, और भाग आना। वहां मत रुकना।’
Hindi Bible HHBD
तब तेल की यह कुप्पी लेकर तेल को उसके सिर पर यह कह कर डालना, यहोवा यों कहता है, कि मैं इस्राएल का राजा होने के लिये तेरा अभिषेक कर देता हूँ। तब द्वार खोलकर भागना, विलम्ह न करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तेल की यह कुप्पी लेकर तेल को उसके सिर पर यह कह कर डालना, ‘यहोवा यों कहता है, कि मैं इस्राएल का राजा होने के लिये तेरा अभिषेक कर देता हूँ।’ तब द्वार खोलकर भागना, विलम्ब न करना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब इस तेल की कुप्पी का तेल उसके सिर पर उंडेल देना और कहना, यह संदेश याहवेह की ओर से है, ‘मैं तुम्हें इस्राएल का राजा अभिषिक्त करता हूं.’ तब द्वार खोलकर वहां से बिन देर किए भाग जाना.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तेल की यह कुप्पी लेकर तेल को उसके सिर पर यह कहकर डालना, ‘यहोवा यह कहता है, कि मैं इस्राएल का राजा होने के लिये तेरा अभिषेक कर देता हूँ।’ तब द्वार खोलकर भागना, विलम्ब न करना # ।”