2 Kings 9:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne kaha, use neeche gira do. so unhon ne usako neeche gira diya, aur usake lohoo ke kuchh chheentte bheet par aur kuchh ghaedon par pade, aur unhon ne usako panv se latad diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
येहू ने उनसे कहा, “ईज़ेबेल को नीचे फेंको!” तब खोजों ने ईज़ेबेल को नीचे फेंक दिया। ईज़ेबेल का कुछ रक्त दीवार और घोड़ों पर छिटक गया। घोड़ों ने ईज़ेबेल के शरीर को कुचल डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येहू ने आदेश दिया, ‘उसको नीचे फेंक दो।’ अत: उन्‍होंने ईजेबेल को उठाकर नीचे फेंक दिया। उसके रक्‍त के छींटे दीवार पर और घोड़ों पर लग गए। घोड़ों ने उसके शरीर को रौंद डाला।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने कहा, उसे नीचे गिरा दो। सो उन्हों ने उसको नीचे गिरा दिया, और उसके लोहू के कुछ छींटे भीत पर और कुछ घोड़ों पर पड़े, और उन्हों ने उसको पांव से लताड़ दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने कहा, “उसे नीचे गिरा दो।” अत: उन्होंने उसको नीचे गिरा दिया, और उसके लहू के कुछ छींटे दीवार पर और कुछ घोड़ों पर पड़े, और उन्होंने उसको पाँव से लताड़ दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
येहू ने आदेश दिया, “फेंक दो उसे वहां से!” तब उन्होंने उसे उठाकर वहां से नीचे फेंक दिया. उसके खून के कुछ छींटे दीवार पर और कुछ छींटे घोड़ों पर जा पड़े और घोड़ों ने उसे रौंद डाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने कहा, “उसे नीचे गिरा दो।” अतः उन्होंने उसको नीचे गिरा दिया, और उसके लहू के कुछ छींटे दीवार पर और कुछ घोड़ों पर पड़े, और उन्होंने उसको पाँव से लताड़ दिया।