2 Kings 9:36 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so unhon ne lauttkar us se kah diya tab us ne kaha, yah yahova ka vah vachan haai, jo us ne apane das tishabee aeliyyah se kahalavaya tha, ki ijaebel ka mans yijraail kee boomi men kutton se khaya jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये वे लोग लौटे और उन्होंने येहू से कहा। तब येहू ने कहा, “यहोवा ने अपने सेवक तिशबी एलिय्याह से यह सन्देश देने को कहा था। एलिय्याह ने कहा थाः ‘यिज्रैल के क्षेत्र में ईज़ेबेल के शव को कुत्ते खायेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सेवक लौटे। उन्होंने येहू को यह बताया। येहू ने कहा, ‘प्रभु का यह वचन है, जो उसने अपने सेवक, तिश्बे नगर के रहने वाले एलियाह से कहा था: “यिज्रएल नगर की सीमा में कुत्ते ईजेबेल का मांस खाएंगे।
Hindi Bible HHBD
सो उन्हों ने लौटकर उस से कह दिया; तब उस ने कहा, यह यहोवा का वह वचन है, जो उस ने अपने दास तिशबी एलिरयाह से कहलवाया था, कि ईज़ेबेल का मांस यिज्रैल की भूमि में कुत्तों से खाया जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: उन्होंने लौटकर उससे कह दिया; तब उसने कहा, “यह यहोवा का वह वचन है, जो उसने अपने दास तिशबी एलिय्याह से कहलवाया था, कि ईज़ेबेल का मांस यिज्रैल की भूमि में कुत्ते खाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे लौटकर येहू को बताने गए, उसने याद दिलाया, “यह याहवेह की भविष्यवाणी के अनुसार हुआ है, जो उन्होंने अपने सेवक तिशबेवासी एलियाह के माध्यम से भेजी थी: येज़्रील की सीमा के ही भीतर कुत्ते ईजेबेल का मांस खा जाएंगे,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः उन्होंने लौटकर उससे कह दिया; तब उसने कहा, “यह यहोवा का वह वचन है, जो उसने अपने दास तिशबी एलिय्याह से कहलवाया था, कि ईजेबेल का माँस यिज्रेल की भूमि में कुत्ते खाएँगे।