2 Kings 9:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vahan pahunchakar us ne kya dekha, ki senapati baaitte haae haain tab us ne kaha, he senapaati, mujhe tujh se kuchh kahana haai. yehoo ne poochha, ham sabhon men kis se? us ne kaha he senapati, tujhee se!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब युवक पहुँचा, उसने सेना के सेनापतियों को बैठे देखा। युवक ने कहा, “सेनापति, मैं आपके लिये एक सन्देश लाया हूँ।” येहु ने कहा, “हम सभी यहाँ है। हम लोगों में से किसके लिये सन्देश है” युवक ने कहा, “सेनापति, सन्देश आपके लिये है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वह आया, तब उसने देखा कि अनेक सेनापति बैठे हुए हैं। युवा नबी ने येहू को पुकारा, ‘सेनापति जी, मैं आपके लिए एक सन्‍देश लाया हूँ।’ येहू ने पूछा, ‘हममें से किसके लिए?’ नबी ने बताया, ‘आपके लिए, सेनापति जी।’
Hindi Bible HHBD
वहां पहुंचकर उस ने क्या देखा, कि सेनापति बैठे हए हैं; तब उस ने कहा, हे सेनापति, मुझे तुझ से कुछ कहना है। येहू ने पूछा, हम सभों में किस से? उस ने कहा हे सेनापति, तुझी से!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ पहुँचकर उसने क्या देखा कि सेनापति बैठे हुए हैं; तब उसने कहा, “हे सेनापति, मुझे तुझ से कुछ कहना है।” येहू ने पूछा, “हम सभों में किस से?” उसने कहा, “हे सेनापति, तुझी से!”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां पहुंचकर उसने देखा कि सेनापति की समिति का सत्र चल रहा था. युवा भविष्यद्वक्ता ने घोषणा की, “सेनापति महोदय, मेरे पास आपके लिए एक संदेश है.” येहू ने उत्तर दिया, “हम सब में से किसके लिए?” भविष्यद्वक्ता ने उत्तर दिया, “सेनापति जी, आपके ही लिए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ पहुँचकर उसने क्या देखा, कि सेनापति बैठे हुए हैं; तब उसने कहा, “हे सेनापति, मुझे तुझ से कुछ कहना है।” येहू ने पूछा, “हम सभी में किस से?” उसने कहा, “हे सेनापति, तुझी से!”