2 Kings 9:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki ahab ka samast gharana nash ho jaaega, aur maain ahab ke vansh ke har bak ladke ko aur israaael men ke kya bandhaua, kya svadhaeen, har aek ko nash kar daloonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार अहाब का सारा परिवार मर जाएगा। मैं अहाब के परिवार के किसी लड़के को जीवित नहीं रहने दूँगा। इसका कोई महत्व नहीं होगा कि वह लड़का दास है या इस्राएल का स्वतन्त्र व्यक्ति है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अहाब का समस्त राज-परिवार नष्ट हो जाएगा। मैं इस्राएल प्रदेश से अहाब परिवार के प्रत्येक सदस्य को, चाहे वह स्वतन्त्र हो अथवा गुलाम, काट दूंगा।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि अहाब का समस्त घराना नाश हो जाएगा, और मैं अहाब के वंश के हर बक लड़के को और इस्राएल में के क्या बन्धुए, क्या स्वाधीन, हर एक को नाश कर डालूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि अहाब का समस्त घराना नष्ट हो जाएगा, और मैं अहाब के वंश के हर एक लड़के को और इस्राएल में के क्या बंदी, क्या स्वाधीन, हर एक का नाश कर डालूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि अहाब का सारा परिवार नाश होगा, मैं अहाब के वंश से हर एक पुरुष को इस्राएल राष्ट्र से मिटा डालूंगा: दास या स्वतंत्र.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि अहाब का समस्त घराना नाश हो जाएगा, और मैं अहाब के वंश के हर एक लड़के को और इस्राएल में के क्या बन्दी, क्या स्वाधीन, हर एक का नाश कर डालूँगा।