2 Peter 1:19 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur hamare pas jo bhavishyadvktaon ka vachan haai, vah is ghattna se draddh tthara haai aur tum yah achchha karate ho, ki jo yah samajhkar us par dhyan karate ho, ki vah aek deeya haai, jo andhiayare sthan men us samay tak prakash deta rahata haai jab tak ki pau n fatte, aur bhor ka tara tumhare dayon men n chamak utte.
Hindi 2017 (नया नियम)
और हमारे पास जो भविष्‍यद्वक्‍ताओं का वचन है, वह इस घटना से दृढ़ ठहरा है और तुम यह अच्‍छा करते हो, कि जो यह समझकर उस पर ध्‍यान करते हो, कि वह एक दीया है, जो अन्‍धियारे स्‍थान में उस समय तक प्रकाश देता रहता है जब तक कि पौ न फटे, और भोर का तारा तुम्‍हारे हृदयों में न चमक उठे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमें भी नबियों के वचन पर और अधिक आस्था हुई। इस पर ध्यान देकर तुम भी अच्छा कर रहे हो क्योंकि यह तो एक प्रकाश है, जो एक अन्धेरे स्थान में तब तक चमक रहा है जब तक पौ फटती है और तुम्हारे हृदयों में भोर के तारे का उदय होता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस घटना द्वारा नबियों की वाणी हमारे लिए और भी विश्‍वसनीय सिद्ध हुई। इस पर ध्‍यान देने में आप लोगों का कल्‍याण है, क्‍योंकि जब तक पौ नहीं फटती और आपके हृदय में प्रभात का तारा उदित नहीं होता, तब तक नबियों की वाणी अंधेरे में चमकते हुए दीपक के सदृश है।
Hindi Bible HHBD
और हमारे पास जो भविष्यद्वक्ताओं का वचन है, वह इस घटना से दृढ़ ठहरा है और तुम यह अच्छा करते हो, कि जो यह समझकर उस पर ध्यान करते हो, कि वह एक दीया है, जो अन्धियारे स्थान में उस समय तक प्रकाश देता रहता है जब तक कि पौ न फटे, और भोर का तारा तुम्हारे हृदयों में न चमक उठे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
I sab se hamme pakka biswaas hei ki jon bhi kuchh nabi log bolin raha, u sab sachche hei. To tum log uske sandes ke dhyaan dena, wahi rakam jeise tum koi añdhera jagha pe ek batti ke dega. Tum tab tak dhyaan dete rahna, jab tak sabera nai hoy jaay aur tumhaar dil meñ sabere ke taara nai aay jaay.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हमारे पास जो भविष्यद्वक्‍ताओं का वचन है, वह इस घटना से दृढ़ ठहरा। तुम यह अच्छा करते हो जो यह समझकर उस पर ध्यान करते हो कि वह एक दीया है, जो अन्धियारे स्थान में उस समय तक प्रकाश देता रहता है जब तक कि पौ न फटे और भोर का तारा तुम्हारे हृदयों में न चमक उठे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अतः भविष्यवक्‍ताओं का जो वचन हमारे पास है वह और भी अधिक दृढ़ ठहरा। तुम यह अच्छा करते हो जो उस वचन पर यह जानकर ध्यान देते हो कि वह एक ऐसा दीपक है, जो अंधेरे स्थान में तब तक प्रकाश देता रहता है जब तक पौ न फटे और भोर का तारा तुम्हारे हृदय में उदय न हो जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये भविष्यद्वक्ताओं का वचन और अधिक विश्वसनीय हो गया है. उस पर तुम्हारा ध्यान केंद्रित करना ठीक वैसे ही भला है जैसे जलते हुए दीपक पर ध्यान केंद्रित करना—जब तक पौ नहीं फटती और तुम्हारे हृदयों में भोर का तारा उदित नहीं होता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हमारे पास जो भविष्यद्वक्ताओं का वचन है, वह इस घटना से दृढ़ ठहरा है और तुम यह अच्छा करते हो, कि जो यह समझकर उस पर ध्यान करते हो, कि वह एक दीया है, जो अंधियारे स्थान में उस समय तक प्रकाश देता रहता है जब तक कि पौ न फटे, और भोर का तारा तुम्हारे हृदयों में न चमक उठे।