2 Peter 1:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jin ke dara us ne hamen bahumooly aur bahut hee badee praatigyaaaen dee haain: taki in ke dara tum us sadahatt se choottkar jo sansar men buree abhailashaaon se hotee haai, ishvareey svabhav ke samabhagee ho jao.
Hindi 2017 (नया नियम)
जिन के द्वारा उस ने हमें बहुमूल्‍य और बहुत ही बड़ी प्रतिज्ञाएँ दी हैं: ताकि इन के द्वारा तुम उस सड़ाहट से छूटकर जो संसार में बुरी अभिलाषाओं से होती है, ईश्‍वरीय स्‍वभाव के समभागी हो जाओ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इन्हीं के द्वारा उसने हमें वे महान और अमूल्य वरदान दिये हैं, जिन्हें देने की उसने प्रतिज्ञा की थी ताकि उनके द्वारा तुम स्वयं परमेश्वर के समान हो जाओ और उस विनाश से बच जाओ जो लोगों की बुरी इच्छाओं के कारण इस जगत में स्थित है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस महिमा और प्रताप के द्वारा उसने हमारे लिए अपनी अमूल्‍य और महती प्रतिज्ञाओं को पूरा किया है। इस प्रकार आप उस दूषण से बच गये, जो वासना के कारण संसार में व्‍याप्‍त है और आप ईश्‍वरीय स्‍वभाव के सहभागी बन गये हैं।
Hindi Bible HHBD
जिन के द्वारा उस ने हमें बहुमूल्य और बहुत ही बड़ी प्रतिज्ञाएं दी हैं: ताकि इन के द्वारा तुम उस सड़ाहट से छूटकर जो संसार में बुरी अभिलाषाओं से होती है, ईश्वरीय स्वभाव के समभागी हो जाओ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar baṛa aur keemti waada karis raha, ki jisse uske naicha ke bhaag ham ban jaai. Tab ham log aapan kharaab chaahat aur i dunia ke kharaab asar se bach jaayga.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिनके द्वारा उसने हमें बहुमूल्य और बहुत ही बड़ी प्रतिज्ञाएँ दी हैं: ताकि इनके द्वारा तुम उस सड़ाहट से छूटकर, जो संसार में बुरी अभिलाषाओं से होती है, ईश्‍वरीय स्वभाव के समभागी हो जाओ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इन्हीं के द्वारा उसने हमें बहुमूल्य और बड़ी-बड़ी प्रतिज्ञाएँ दी हैं ताकि उनके द्वारा तुम उस भ्रष्‍ट आचरण से बचकर जो संसार में बुरी अभिलाषाओं के कारण है, ईश्‍वरीय स्वभाव के सहभागी हो जाओ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि इन्हीं के द्वारा उन्होंने हमें अपनी विशाल और बहुमूल्य प्रतिज्ञाएं प्रदान की हैं कि तुम संसार में बसी हुई कामासक्ति से प्रेरित भ्रष्टाचार से मुक्त हो ईश्वरीय स्वभाव में सहभागी हो जाओ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिनके द्वारा उसने हमें बहुमूल्य और बहुत ही बड़ी प्रतिज्ञाएँ दी हैं ताकि इनके द्वारा तुम उस सड़ाहट से छूटकर जो संसार में बुरी अभिलाषाओं से होती है, ईश्वरीय स्वभाव के सहभागी हो जाओ।