2 Peter 2:21 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki dharma ke marga men n janana hee un ke liye is se bhla hota, ki use janakar, us pavitra agyaa se fir jate, jo unhen saunpee gai thee. un par yah kahavat tteek baaitttee haai,
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि धर्म के मार्ग में न जानना ही उन के लिये इस से भला होता, कि उसे जानकर, उस पवित्र आज्ञा से फिर जाते, जो उन्‍हें सौंपी गई थी। उन पर यह कहावत ठीक बैठती है,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि उनके लिए यही अच्छा था कि वे इस धार्मिकता के मार्ग को जान ही नहीं पाते बजाय इसके कि जो पवित्र आज्ञा उन्हें दी गयी थी, उसे जानकर उससे मुँह फेर लेते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ऐसे लोग अपने को प्रदत्त पवित्र आदेशों का ज्ञान प्राप्‍त कर उन से मुँह फेर लेते हैं। उनके लिए अच्‍छा यही होता कि उन्‍हें धर्म-मार्ग का ज्ञान कभी प्राप्‍त नहीं हुआ होता।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि धर्म के मार्ग में न जानना ही उन के लिये इस से भला होता, कि उसे जानकर, उस पवित्रा आज्ञा से फिर जाते, जो उन्हें सौंपी गई थी। उन पर यह कहावत ठीक बैठती है,
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ulog ke khaatir yahi achchha hota agar ulog raaiṭ rasta nai jaane paata. Ulog raaiṭ rasta jaane pe bhi, das aagya jon ulog ke mila raha usse muh ghumaay leen.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि धर्म के मार्ग का न जानना ही उनके लिये इससे भला होता कि उसे जानकर, उस पवित्र आज्ञा से फिर जाते जो उन्हें सौंपी गई थी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उनके लिए उस पवित्र आज्ञा को जानकर, जो उन्हें सौंपी गई थी, फिर जाने की अपेक्षा भला होता कि वे धार्मिकता के मार्ग को ही न जानते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उत्तम तो यही होता कि उन्हें धार्मिकता के मार्ग का अहसास ही न हुआ होता बजाय इसके कि वह उसे जानने के बाद जो पवित्र आज्ञा उन्हें सौंपी गई थी उससे मुंह मोड़ते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि धार्मिकता के मार्ग का न जानना ही उनके लिये इससे भला होता, कि उसे जानकर, उस पवित्र आज्ञा से फिर जाते, जो उन्हें सौंपी गई थी।