2 Samuel 1:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
joojhe huon ke lohoo bahane se, aur shooraveeron kee charbee khane se, yonatan ka dhanush lautt n jata tha, aur n shaaul kee talavar choochhee fir atee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योनातन के धनुष ने अपने हिस्से के शत्रुओं को मारा, और शाऊल की तलवार ने अपने हिस्से के शत्रुओं को मारा! उन्होंने उन व्यक्तियों के खून को छिड़का जो अब मर चुके हैं, उन्होंने शक्तिशाली व्यक्तियों की चर्बी को नष्ट किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह योद्धाओं की चर्बी से मृतकों के रक्त से रंजित हो गई। योनातन के धनुष ने पीठ नहीं दिखाई; शाऊल की तलवार खाली हाथ नहीं लौटी।
Hindi Bible HHBD
जूझे हुओं के लोहू बहाने से, और शूरवीरों की चर्बी खाने से, योनातन का धनुष लौट न जाता था, और न शाऊल की तलवार छूछी फिर आती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जूझे हुओं के लहू बहाने से, और शूरवीरों की चर्बी खाने से, योनातान का धनुष न लौटता था, और न शाऊल की तलवार छूछी फिर आती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“घात किए हुओं के रक्त से, शूरवीरों की चर्बी से, योनातन का धनुष कभी खाली न लौटा, वैसे ही शाऊल की तलवार का वार कभी विफल नहीं हुआ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जूझे हुओं के लहू बहाने से, और शूरवीरों की चर्बी खाने से, योनातान का धनुष न लौटता था, और न शाऊल की तलवार छूछी फिर आती थी।