2 Samuel 1:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he israaaelee striyo, shaaul ke liye roo, vah to tumhen lal rang ke vastr paahinakar sukh deta, aur tumhare vastron ke upar sone ke gahane paahinata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल की पुत्रियो, शाऊल के लिये रोओ! शाऊल ने तुम्हें लाल पहनावे दिये, शाऊल ने तुम्हारे वस्त्रों पर स्वर्ण आभूषण सजाए हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ इस्राएल प्रदेश की महिलाओ! शाऊल के लिए रोओ, जो तुम्हें लाल रंग के सुन्दर वस्त्र पहिनाता था, जो तुम्हारे वस्त्रों के ऊपर सोने के गहने धारण कराता था।
Hindi Bible HHBD
हे इस्राएली स्त्रियो, शाऊल के लिये रोओ, वह तो तुम्हें लाल रंग के वस्त्र पहिनाकर सुख देता, और तुम्हारे वस्त्रों के ऊपर सोने के गहने पहिनाता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे इस्राएली स्त्रियो, शाऊल के लिये रोओ, वह तो तुम्हें लाल रंग के वस्त्र पहिनाकर सुख देता, और तुम्हारे वस्त्रों के ऊपर सोने के गहने पहिनाता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएल की पुत्रियो, शाऊल के लिए विलाप करो, जिन्होंने तुम्हें भव्य बैंगनी वस्त्र पहनाए, जिन्होंने वस्त्रों के अलावा तुम्हें सोने के आभूषण भी दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे इस्राएली स्त्रियों, शाऊल के लिये रोओ, वह तो तुम्हें लाल रंग के वस्त्र पहनाकर सुख देता, और तुम्हारे वस्त्रों के ऊपर सोने के गहने पहनाता था।