2 Samuel 10:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur hadadejer ne doot bhejakar mahanad ke par ke aramiyon ko bulavaya aur ve hadadejer ke senapaati shaevak ko apana pradhaan banakar helam ko aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हददेजेर ने परात नदी की दूसरी ओर रहने वाले अरामियों को लाने के लिये दूत भेजे। ये अरामी हेलाम पहुँचे। उनका संचालक शोबक था, जो हददेजेर की सेना का सेनापति था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हदद-एजेर ने दूत भेजे, और जो सीरियाई सैनिक फरात नदी के उस पार थे, उन्हें बुला लिया। वे हेलाम नगर में आए। हदद-एजेर की सेना का सेनापति शोबख था। वह उनके आगे-आगे था।
Hindi Bible HHBD
और हददेजेर ने दूत भेजकर महानद के पार के अरामियों को बुलवाया; और वे हददेजेर के सेनापति शोवक को अपना प्रधान बनाकर हेलाम को आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और हददेजेर ने दूत भेजकर महानद के पार के अरामियों को बुलवाया; और वे हददेजेर के सेनापति शोबक को अपना प्रधान बनाकर हेलाम को आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हादेदेज़र ने उन अश्शूरियों को बुला लिया, जो फ़रात नदी के पार बसे हुए थे. ये सब हालेम नामक स्थान पर इकट्ठा हो गए. उनका सेनापति था हादेदेत्सर की सेना का आदेशक शोबाख.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हदादेजेर ने दूत भेजकर फरात के पार के अरामियों को बुलवाया; और वे हदादेजेर के सेनापति शोबक को अपना प्रधान बनाकर हेलाम को आए।