2 Samuel 10:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaka samachar pakar daud ne samast israaaeliyon ko ikattha kiya, aur yaradan ke par hokar helam men pahuncha. tab aram daud ke viruddh panti bandhakar us se lada.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद को इसका पता लगा। इसलिये उसने सारे इस्राएलियों को एक साथ इकट्ठा किया उन्होंने यरदन नदी को पार किया और वे हेलाम पहुँचे। वहाँ अरामियों ने आक्रमण की तैयारी की और धावा बोल दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद को यह समाचार मिला। उसने समस्‍त इस्राएली सेना एकत्र की। तब उसने यर्दन नदी को पार किया। वह हेलाम नगर में आया। सीरियाई सेना ने दाऊद का सामना करने के लिए युद्ध की व्‍यूह-रचना की। उन्‍होंने दाऊद से युद्ध किया।
Hindi Bible HHBD
इसका समाचार पाकर दाऊद ने समस्त इस्राएलियों को इकट्ठा किया, और यरदन के पार होकर हेलाम में पहुंचा। तब अराम दाऊद के विरूद्ध पांति बान्धकर उस से लड़ा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसका समाचार पाकर दाऊद ने समस्त इस्राएलियों को इकट्ठा किया, और यरदन के पार होकर हेलाम में पहुँचा। तब अराम दाऊद के विरुद्ध पाँति बाँधकर उससे लड़ा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद को इसकी सूचना दी गई, वह सारी इस्राएली सेना को इकट्ठा कर यरदन के पार हालेम पहुंच गए. अरामियों ने दावीद के विरुद्ध मोर्चा बांधकर उनके साथ युद्ध शुरू कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसका समाचार पाकर दाऊद ने समस्त इस्राएलियों को इकट्ठा किया, और यरदन के पार होकर हेलाम में पहुँचा। तब अराम दाऊद के विरुद्ध पाँति बाँधकर उससे लड़ा।