2 Samuel 10:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah dekhkar ki ham israaael se har gaae haai, jitane raja hadadejer ke adhaeen the un sabhon ne israaael ke sath sanadhai kee, aur usake adhaeen ho gaae. aur aramee ammoniyon kee aur sahayata karane se dr gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो राजा, हददेजेर की सेवा कर रहे थे उन्होंने देखा कि इस्राएलियों ने उनको हरा दिया। इसलिये उन्होंने इस्राएलियों से सन्धि की और उनकी सेवा करने लगे। अरामी अम्मोनियों को फिर सहायता देने से भयभीत रहने लगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब हदद-एजेर के अधीन राजाओं ने देखा कि वे इस्राएलियों के सम्मुख हार गए, तब उन्होंने इस्राएलियों के साथ शान्ति स्थापित कर ली। वे इस्राएलियों के अधीन हो गए। सीरियाई सेना अम्मोनी सेना की पुन: सहायता करने से डरने लगी।
Hindi Bible HHBD
यह देखकर कि हम इस्राएल से हार गए हैं, जितने राजा हददेजेर के अधीन थे उन सभों ने इस्राएल के साथ संधि की, और उसके अधीन हो गए। और अरामी अम्मोनियों की और सहायता करने से डर गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर कि हम इस्राएल से हार गए हैं, जितने राजा हददेजेर के अधीन थे उन सभों ने इस्राएल के साथ संधि की, और उसके अधीन हो गए। इसलिये अरामी अम्मोनियों की और सहायता करने से डर गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब हादेदेज़र के सभी जागीरदारों ने यह देखा कि वे इस्राएल द्वारा हरा दिया गया है, उन्होंने इस्राएल से संधि कर ली और इस्राएल के अधीन हो गए. इसके बाद अम्मोनियों की सहायता करने में अरामी झिझकने लगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर कि हम इस्राएल से हार गए हैं, जितने राजा हदादेजेर के अधीन थे उन सभी ने इस्राएल के साथ संधि की, और उसके अधीन हो गए। इसलिए अरामी अम्मोनियों की और सहायता करने से डर गए।