2 Samuel 10:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab ammaaniyon ne dekha ki ham se daud aprasann haai, tab ammoniyon ne betrahob aur soba ke bees hajar aramee pyadon ko, aur hajar purushaen samet maka ke raja ko, aur barah hajaar tobee purushaen ko, vetan par bulavaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अम्मोनियों ने समझ लिया कि वे दाऊद के शत्रु हो गये। इसलिये उन्होंने अरामी को बेत्रहोब और सोबा से पारिश्रमिक पर बुलाया। वहाँ बीस हजार अरामी पैदल—सैनिक आए थे। अम्मोनियों ने तोब से बारह हजार सैनिकों और माका के राजा को एक हजार सैनिकों के साथ पारिश्रमिक पर बुलाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अम्मोनियों ने देखा कि उन्होंने दाऊद की शत्रुता मोल ले ली है। अत: उन्होंने दूत भेजे और बेत-रहोब और सोबाह राज्यों के बीस हजार सीरियाई सैनिक, माकाह देश के राजा तथा उसके एक हजार सैनिक और टोब राज्य के बारह हजार सैनिक किराए पर बुला लिए।
Hindi Bible HHBD
जब अम्मानियों ने देखा कि हम से दाऊद अप्रसन्न हैं, तब अम्मोनियों ने बेत्राहोब और सोबा के बीस हजार अरामी प्यादों को, और हजार पुरूषों समेत माका के राजा को, और बारह हज़ार तोबी पुरूषों को, वेतन पर बुलवाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब अम्मोनियों ने देखा कि हम से दाऊद अप्रसन्न है, तब अम्मोनियों ने बेत्रहोब और सोबा के बीस हज़ार अरामी प्यादों को, और हज़ार पुरुषों समेत माका के राजा को, और बारह हज़ार तोबी पुरुषों को, वेतन पर बुलवाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब अम्मोनियों को यह पता चला कि वे दावीद के लिए अप्रिय हो गए हैं, तब अम्मोनियों ने भाड़े पर अराम के बेथ-रीहोब और ज़ोबाह से 20,000 पद सैनिक, माकाह के राजा के साथ 1,000 सैनिक और तोब से 12,000 सैनिक मंगवा लिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब अम्मोनियों ने देखा कि हम से दाऊद अप्रसन्न है, तब अम्मोनियों ने बेत्रहोब और सोबा के बीस हजार अरामी प्यादों को, और एक हजार पुरुषों समेत माका के राजा को, और बारह हजार तोबी पुरुषों को, वेतन पर बुलवाया।