2 Samuel 10:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab ammonee nikale aur faattk hee ke pas pantee bandhaee aur soba aur rahob ke aramee aur tob aur maka ke poorush un se nyare maaidan men the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अम्मोनी बाहर निकले और युद्ध के लिये तैयार हुए। वे नगर द्वार पर खड़े हुए। योआब और रहोब के अरामी तथा तोब और माका के व्यक्ति स्वयं खुले मैदान में नहीं खड़े हुये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अम्‍मोनी सैनिक नगर के बाहर निकले। उन्‍होंने नगर के प्रवेश-द्वार पर युद्ध की व्‍यूह-रचना की। सोबाह और रहोब राज्‍यों के सीरियाई सैनिक तथा टोब और माकाह राज्‍यों के सैनिक नगर के बाहर मैदान में थे।
Hindi Bible HHBD
तब अम्मोनी निकले और फाटक ही के पास पांती बान्धी; और सोबा और रहोब के अरामी और तोब और माका के पूरूष उन से न्यारे मैदान में थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अम्मोनी निकले और फाटक ही के पास पाँती बाँधी; और सोबा और रहोब के अरामी और तोब और माका के पुरुष उनसे अलग मैदान में थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अम्मोनियों ने आकर नगर फाटक पर मोर्चा बना लिया, जबकि ज़ोबाह और रेहोब के, अरामी और तोब और माकाह के, सैनिक स्वतंत्र रूप से मैदान में ही रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अम्मोनी निकले और फाटक ही के पास पाँति बाँधी; और सोबा और रहोब के अरामी और तोब और माका के पुरुष उनसे अलग मैदान में थे।