2 Samuel 10:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah dekhkar ki age peechhe donon or hamare virud panti bandhaee haai, yoab ne sab bade baddhe israaaelee veeron men se bahuton ko chhanttkar araamiyon ke samhane unakee panati bandhaai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब ने देखा कि अम्मोनी उसके विरुद्ध सामने और पीछे दोनों ओर खड़े हैं। इसलिये उसने इस्राएलियों में से कुछ उत्तम योद्धाओं को चुना। योआब ने इन उत्तम सैनिकों को अरामियों के विरुद्ध लड़ने को तैयार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योआब ने देखा कि उसे सामने और पीछे, दोनों ओर से युद्ध करना होगा। अत: उसने इस्राएली सेना के चुनिन्‍दे सैनिकों में से कुछ सैनिक चुने। तत्‍पश्‍चात् योआब ने उन्‍हें सीरियाई सेना का सामना करने के लिए नियुक्‍त किया।
Hindi Bible HHBD
यह देखकर कि आगे पीछे दोनों ओर हमारे विरूद्व पांति बन्धी है, योआब ने सब बड़े बढ़े इस्राएली वीरों में से बहुतों को छांटकर अरामियों के साम्हने उनकी पांति बन्धाई,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह देखकर कि आगे पीछे दोनों ओर हमारे विरुद्ध पाँति बन्धी है, योआब ने सब बड़े बड़े इस्राएली वीरों में से बहुतों को छाँटकर अरामियों के सामने उनकी पाँति बन्धाई,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब योआब ने यह देखा कि उनके विरुद्ध युद्ध छिड़ चुका है—सामने से और पीछे से भी, उन्होंने इस्राएल के सर्वोत्तम योद्धा अलग किए और उन्हें अरामियों का सामना करने के लिए चुन दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह देखकर कि आगे-पीछे दोनों हमारे विरुद्ध पाँति बंधी है, योआब ने सब बड़े-बड़े इस्राएली वीरों में से बहुतों को छाँटकर अरामियों के सामने उनकी पाँति बँधाई,