2 Samuel 11:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir jis samay raja log yuddh karane ko nikala karate haai, us samay, arthata varsha ke arambh men daud ne yoab ko, aur usake sang apane sevakon aur samast israaaeliyon ko bheja aur unhon ne ammoniyon ko nash kiya, aur rabba nagar ko ghor liya. parantu daud sarooshalem men rah gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बसन्त में, जब राजा युद्ध पर निकलते हैं, दाऊद ने योआब उसके अधिकारियों और सभी इस्राएलियों को अम्मोनियों को नष्ट करने के लिये भेजा। योआब की सेना ने रब्बा (राजधानी) पर भी आक्रमण किया। किन्तु दाऊद यरूशलेम में रुका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा वसन्‍त की वर्षा के बाद युद्ध पर जाया करते थे। अत: दाऊद ने इसी समय योआब और उसके साथ अपने सब कर्मचारियों और समस्‍त इस्राएली सेना को युद्ध पर भेज दिया। उन्‍होंने अम्‍मोन देश को उजाड़ दिया, और रब्‍बाह नगर को घेर लिया। दाऊद यरूशलेम नगर में ही रह गया था।
Hindi Bible HHBD
फिर जिस समय राजा लोग युठ्ठ करने को निकला करते हैं, उस समय, अर्थात् वर्ष के आरम्भ में दाऊद ने योआब को, और उसके संग अपने सेवकों और समस्त इस्राएलियों को भेजा; और उन्हों ने अम्मोनियों को नाश किया, और रब्बा नगर को घेर लिया। परन्तु दाऊद सरूशलेम में रह गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर जिस समय राजा लोग युद्ध करने को निकला करते हैं, उस समय, अर्थात् वर्ष के आरम्भ में दाऊद ने योआब को, और उसके संग अपने सेवकों और समस्त इस्राएलियों को भेजा; और उन्होंने अम्मोनियों का नाश किया, और रब्बा नगर को घेर लिया। परन्तु दाऊद यरूशलेम में रह गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वसन्त काल में राजा लोग युद्ध करने निकलते थे, दावीद ने योआब, उनके अधीनस्थ अधिकारियों और सारे इस्राएली सेना को युद्ध के लिए भेज दिया. उन्होंने अम्मोनियों का नाश कर दिया और रब्बाह पर अधिकार कर लिया. मगर दावीद येरूशलेम में ही रह गए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर जिस समय राजा लोग युद्ध करने को निकला करते हैं, उस समय, अर्थात् वर्ष के आरम्भ में दाऊद ने योआब को, और उसके संग अपने सेवकों और समस्त इस्राएलियों को भेजा; और उन्होंने अम्मोनियों का नाश किया, और रब्बाह नगर को घेर लिया। परन्तु दाऊद यरूशलेम में रह गया।