2 Samuel 11:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yaadi raja jalakar kahane lage, ki tum lag ladne ko nagar ke aeese nikatt kyon gaae? kya tum n janate the ki ve shaharapanah par se teer chhodenge?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“सम्भव है कि राजा क्रुद्ध हो। संभव है कि राजा पूछे, ‘योआब की सेना नगर के पास लड़ने क्यों गई? क्या तुम्हें मालूम नहीं कि लोग नगर के प्राचीर से भी बाण चला सकते हैं?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब यह सम्भव है कि तुम्हारी बातें सुनकर महाराज का क्रोध भड़क उठे। कदाचित् वह तुमसे यह कहें: “तुम युद्ध करने के लिए नगर के इतने समीप क्यों गए थे? क्या तुम यह बात नहीं जानते कि वे परकोटा से वार करते हैं?
Hindi Bible HHBD
तब यदि राजा जलकर कहने लगे, कि तुम लाग लड़ने को नगर के ऐसे निकट क्यों गए? क्या तुम न जानते थे कि वे शहरपनाह पर से तीर छोड़ेंगे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यदि राजा जलकर कहने लगे, ‘तुम लोग लड़ने को नगर के ऐसे निकट क्यों गए? क्या तुम न जानते थे कि वे शहरपनाह पर से तीर छोड़ेंगे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यदि राजा गुस्सा होते दिखे और यदि वह तुमसे पूछे, ‘तुम लोग युद्ध करते हुए नगर के इतने निकट क्यों जा पहुंचे थे? क्या तुम्हें इतनी भी बुद्धि न थी कि वे लोग तुम पर शहरपनाह से बाण चलाएंगे?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यदि राजा क्रोध में कहने लगे, ‘तुम लोग लड़ने को नगर के ऐसे निकट क्यों गए? क्या तुम न जानते थे कि वे शहरपनाह पर से तीर छोड़ेंगे?