2 Samuel 11:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jab usake vilap ke din beet chuke, tab daud ne use bulavakar apane ghar men rakh liya, aur vah usakee patnee ho gai, aur usake putra utpann hua. parantu us kam se jo daud ne kiya tha yahova krodhait hua.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब उसने शोक का समय पूरा कर लिया, तब दाऊद ने उसे अपने घर में लाने के लिये सेवकों को भेजा। वह दाऊद की पत्नी हो गई, और उसने दाऊद के लिये एक पुत्र उत्पन्न किया। दाऊद ने जो बुरा काम किया यहोवा ने उसे पसन्द नहीं किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शोक-दिवस समाप्‍त होने पर, दाऊद ने उसके पास दूत भेजे, और उसे अपने महल में रख लिया। वह उसकी स्‍त्री बन गई। उसने एक पुत्र को जन्‍म दिया। प्रभु को अपनी दृष्‍टि में दाऊद का यह कार्य बुरा लगा।
Hindi Bible HHBD
और जब उसके विलाप के दिन बीत चुके, तब दाऊद ने उसे बुलवाकर अपने घर में रख लिया, और वह उसकी पत्नी हो गई, और उसके पुत्रा उत्पन्न हुआ। परन्तु उस काम से जो दाऊद ने किया था यहोवा क्रोधित हुआ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जब उसके विलाप के दिन बीत गए, तब दाऊद ने उसे बुलवाकर अपने घर में रख लिया, और वह उसकी पत्नी हो गई, और उसके पुत्र उत्पन्न हुआ। परन्तु उस काम से जो दाऊद ने किया था यहोवा क्रोधित हुआ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब विलाप के लिए निर्धारित अवधि पूरी हो गई, दावीद ने उसे अपने पास बुलवा लिया कि वह उसकी पत्नी बन जाए. मगर दावीद के इस काम ने याहवेह को अप्रसन्‍न कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब उसके विलाप के दिन बीत चुके, तब दाऊद ने उसे बुलवाकर अपने घर में रख लिया, और वह उसकी पत्नी हो गई, और उसके पुत्र उत्पन्न हुआ। परन्तु उस काम से जो दाऊद ने किया था यहोवा क्रोधित हुआ।