2 Samuel 12:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
sataven din bachcha mar gaya, aur daud ke karmacharee usako bachche ke marane ka samachar dene se dre unhon ne to kaha tha, ki jab tak bachcha jeevit raha, tab tak us ne hamare bamajhane par man n lagaya yaadi ham usako bachche ke mar jane ka hal sunaaen to vah bahut hee aadhaik dukhee hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सातवें दिन बच्चा मर गया। दाऊद के सेवक दाऊद से यह कहने से डरते थे कि बच्चा मर गया। उन्होंने कहा, “देखो, हम लोगों ने दाऊद से उस समय बात करने का प्रयत्न किया जब बच्चा जीवित था। किन्तु उसने हम लोगों की बात सुनने से इन्कार कर दिया। यदि हम दाऊद से कहेंगे कि बच्चा मर गया तो हो सकता है वह अपने को कुछ हानि कर ले।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सातवें दिन बालक की मृत्‍यु हो गई। दरबारी दाऊद को यह बताने से डरे कि बालक की मृत्‍यु हो गई। वे यह सोचते थे, ‘जब बालक जीवित था और हमने महाराज से कहा था, तब उन्‍होंने हमारी बात नहीं सुनी। अब हम उनसे यह बात कैसे कह सकते हैं कि बालक मर गया? यह बात सुनकर वह अपना अनिष्‍ट कर लेंगे।’
Hindi Bible HHBD
सातवें दिन बच्चा मर गया, और दाऊद के कर्मचारी उसको बच्चे के मरने का समाचार देने से डरे; उन्हों ने तो कहा था, कि जब तक बच्चा जीवित रहा, तब तक उस ने हमारे बमझाने पर मन न लगाया; यदि हम उसको बच्चे के मर जाने का हाल सुनाएं तो वह बहुत ही अधिक दु:खी होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सातवें दिन बच्‍चा मर गया। दाऊद के कर्मचारी उसको बच्‍चे के मरने का समाचार देने से डरे; उन्होंने कहा, “जब तक बच्‍चा जीवित रहा, तब तक उसने हमारे समझाने पर मन न लगाया; यदि हम उसको बच्‍चे के मर जाने का हाल सुनाएँ, तो वह बहुत ही अधिक दु:खी होगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सातवें दिन शिशु की मृत्यु हो गई. दावीद को इसकी सूचना देने में सेवक झिझक रहे थे कि शिशु की मृत्यु हो चुकी थी. उनका कहना था, “देखो, जब शिशु जीवित था और हम उन्हें मना रहे थे, उन्होंने हमारी न सुनी. तब भला हम उन्हें कैसे बताएं कि शिशु की मृत्यु हो गई? कहीं वह अपनी ही कोई हानि न कर लें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सातवें दिन बच्चा मर गया, और दाऊद के कर्मचारी उसको बच्चे के मरने का समाचार देने से डरे; उन्होंने कहा था, “जब तक बच्चा जीवित रहा, तब तक उसने हमारे समझाने पर मन न लगाया; यदि हम उसको बच्चे के मर जाने का हाल सुनाएँ तो वह बहुत ही अधिक दुःखी होगा।”