2 Samuel 12:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne unake raja ka mukut, jo taul men kikkar bhr sone ka tha, aur us men maanai jade the, usako usake sir par se utara, aur vah daud ke sir par rakha gaya. fir us ne us nagar kee bahut hee loott pai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद ने उनके राजा के सिर से मुकुट उतार दिया। मुकुट सोने का था और वह तौल में लगभग पचहत्तर पौंड था। इस मुकुट में बहुमूल्य रत्न थे। उन्होंने मुकुट को दाऊद के सिर पर रखा। दाऊद नगर से बहुत सी कीमती चीजें ले गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने अम्मोनी देवता मिल्कोम के सिर के सोने का मुकुट उतार लिया। उसको दाऊद के सिर पर रखा गया। उसका वजन लगभग पैंतीस किलो था। उसमें एक मणि जड़ा हुआ था। दाऊद नगर से लूट का बहुत माल ले गया।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने उनके राजा का मुकुट, जो तौल में किक्कार भर सोने का था, और उस में मणि जड़े थे, उसको उसके सिर पर से उतारा, और वह दाऊद के सिर पर रखा गया। फिर उस ने उस नगर की बहुत ही लूट पाई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने उनके राजा का मुकुट जो तौल में किक्कार भर सोने का था, और उस में मणि जड़े थे, उसको उसके सिर पर से उतारा, और वह दाऊद के सिर पर रखा गया। फिर उसने उस नगर से बहुत ही लूट पाई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तत्पश्चात उन्होंने उनके राजा के सिर से उसका मुकुट ले लिया. इस स्वर्ण मुकुट का वजन एक तालन्त था. एक अमूल्य रत्न भी इसमें जड़ित था. यह मुकुट दावीद के सिर पर रखा गया. दावीद इस नगर से अत्यंत भारी मात्रा में लूटी हुई सामग्री अपने साथ ले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने उनके राजा का मुकुट, जो तौल में किक्कार भर सोने का था, और उसमें मणि जड़े थे, उसको उसके सिर पर से उतारा, और वह दाऊद के सिर पर रखा गया। फिर उसने उस नगर की बहुत ही लूट पाई।