2 Samuel 12:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daud ka kop us manushy par bahut bhdka aur us ne natan se kaha, yahova ke jeevan kee shapat, jis manushy ne aeesa kam kiya vah praan dand ke yogy haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद धनी आदमी पर बहुत क्रोधित हुआ। उसने नातान से कहा, “यहोवा शाश्वत है, निश्चय जिस व्यक्ति ने यह किया वह मरेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह सुनकर दाऊद का क्रोध उस धनी मनुष्य के प्रति बहुत भड़क उठा। उसने नातान से कहा, ‘जीवन्त प्रभु की सौगन्ध! यह अन्याय करनेवाला मनुष्य निश्चय ही मृत्यु-दण्ड के योग्य है।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद का कोप उस मनुष्य पर बहुत भड़का; और उस ने नातान से कहा, यहोवा के जीवन की शपथ, जिस मनुष्य ने ऐसा काम किया वह प्राण दणड के योग्य है;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद का कोप उस मनुष्य पर बहुत भड़का; और उसने नातान से कहा, “यहोवा के जीवन की शपथ, जिस मनुष्य ने ऐसा काम किया वह प्राण दण्ड के योग्य है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुनते ही उस धनी व्यक्ति के प्रति दावीद का क्रोध भड़क उठा. उन्होंने नाथान से कहा, “जीवित याहवेह की शपथ, जिस व्यक्ति ने यह किया है, मृत्यु दंड के योग्य है!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद का कोप उस मनुष्य पर बहुत भड़का; और उसने नातान से कहा, “यहोवा के जीवन की शपथ, जिस मनुष्य ने ऐसा काम किया वह प्राणदण्ड के योग्य है;