2 Samuel 13:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab amnon us se atyant baair rakhne laga yahan tak ki yah baair usake paahile moh se baddhkar hua. tab amnon ne us se kaha, uttkar chalee ja.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके बाद अम्नोन तामार से घृणा करने लगा। अम्नोन ने उसके साथ उससे भी अधिक घृणा की जितना वह पहले प्रेम करता था। अम्नोन ने तामार से कहा, “उठो और चली जाओ!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके बाद अम्‍नोन को तामार से अत्‍यधिक घृणा हो गई। जितना वह पहले तामार से प्रेम करता था, उससे अधिक घृणा अब उससे हो गई। अम्‍नोन ने उससे कहा, ‘उठ और यहाँ से जा।’
Hindi Bible HHBD
तब अम्नोन उस से अत्यन्त बैर रखने लगा; यहां तक कि यह बैर उसके पहिले मोह से बढ़कर हुआ। तब अम्नोन ने उस से कहा, उठकर चली जा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अम्नोन उससे अत्यन्त बैर रखने लगा; यहाँ तक कि यह बैर उसके पहले मोह से बढ़कर हुआ। तब अम्नोन ने उससे कहा, “उठकर चली जा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके होते ही अम्मोन तामार के प्रति ऐसी घृणा से भर गया, जो बहुत बड़ी घृणा थी. उसकी यह घृणा उसके प्रति उसके प्रेम से कहीं अधिक भयंकर थी. तब अम्मोन ने तामार से कहा, “चलो उठो और निकल जाओ यहां से!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अम्नोन उससे अत्यन्त बैर रखने लगा; यहाँ तक कि यह बैर उसके पहले मोह से बढ़कर हुआ। तब अम्नोन ने उससे कहा, “उठकर चली जा।”