2 Samuel 13:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake bhai abashaalom ne us se poochha, kya tera bhai amnon tere sath raha haai? parantu ab, he meree baahin, chup rah, vah to tera bhai haai is bat kee chinta n kara. tab tamar apane bhai abashaalom ke ghar men man mare baaittee rahee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तामार के भाई अबशालोम ने तामार से कहा, “तो क्या तुम्हारे भाई अम्नोन ने तुम्हारे साथ सोया। अम्नोन तुम्हारा भाई है। बहन, अब शान्त रहो। इससे तुम बहुत परेशान न हो।” अत: तामार ने कुछ भी नहीं कहा। वह अबशालोम के घर रहने चली गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तामार के भाई अबशालोम ने उससे पूछा, ‘क्या तेरा सौतेला भाई अम्नोन तेरे साथ रहा है? मेरी बहिन, अब चुप हो जा। वह तेरा भाई है। इस बात को हृदय में मत रख।’ पर तामार को सान्त्वना प्राप्त नहीं हुई। वह दु:खी परित्यक्ता स्त्री के समान अपने भाई अबशालोम के महल में रहने लगी।
Hindi Bible HHBD
उसके भाई अबशालोम ने उस से पूछा, क्या तेरा भाई अम्नोन तेरे साथ रहा है? परन्तु अब, हे मेरी बहिन, चुप रह, वह तो तेरा भाई है; इस बात की चिन्ता न कर। तब तामार अपने भाई अबशालोम के घर में मन मारे बैठी रही।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके भाई अबशालोम ने उससे पूछा, “क्या तेरा भाई अम्नोन तेरे साथ रहा है? परन्तु अब, हे मेरी बहिन, चुप रह, वह तो तेरा भाई है; इस बात की चिन्ता न कर।” तब तामार अपने भाई अबशालोम के घर में मन मारे बैठी रही।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तामार के भाई अबशालोम ने उससे पूछा, “क्या, तुम अपने भाई अम्मोन के यहां से आ रही हो? मेरी बहन, अब शांत हो जाओ. वह भाई है तुम्हारा. इसे अपने हृदय से निकाल दो.” तब तामार अपने भाई अबशालोम के आवास में असहाय स्त्री होकर रहने लगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके भाई अबशालोम ने उससे पूछा, “क्या तेरा भाई अम्नोन तेरे साथ रहा है? परन्तु अब, हे मेरी बहन, चुप रह, वह तो तेरा भाई है; इस बात की चिन्ता न कर।” तब तामार अपने भाई अबशालोम के घर में मन मारे बैठी रही।