2 Samuel 13:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
do parsha ke bad abashaalom ne aepraaim ke nikatt ke balhasor men apanee bhedonka un kataravaya aur abashaalom ne sab rajakumaron ko nevata diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दो वर्ष बाद कुछ व्यक्ति एप्रैम के पास बाल्हासोर में अबशालोम की भेड़ों का ऊन काटने आये। अबशालोम ने राजा के सभी पुत्रों को आने और देखने के लिये आमन्त्रित किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दो वर्ष के बाद यह घटना घटी: अबशालोम ने एफ्रइम प्रदेश के निकट बअल-हासोर पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ों का ऊन काटा। उसने सब राजकुमारों को निमन्‍त्रण दिया।
Hindi Bible HHBD
दो पर्ष के बाद अबशालोम ने एप्रैम के निकट के बाल्हासोर में अपनी भेड़ोंका ऊन कतरवाया और अबशालोम ने सब राजकुमारों को नेवता दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दो वर्ष के बाद अबशालोम ने एप्रैम के निकट बाल्हासोर में अपनी भेड़ों का ऊन कतरवाया, और अबशालोम ने सब राजकुमारों को नेवता दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस घटना के बाद दो वर्ष पूर्ण होने पर अबशालोम ने राजा के सारे पुत्रों को बाल-हाज़ोर नामक स्थान पर आमंत्रित किया. यह स्थान एफ्राईम के निकट था. यहीं अबशालोम के भेड़ के ऊन कतरनेवाले चुने गए थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दो वर्ष के बाद अबशालोम ने एप्रैम के निकट के बाल्हासोर में अपनी भेड़ों का ऊन कतरवाया और अबशालोम ने सब राजकुमारों को नेवता दिया।