2 Samuel 13:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah raja ke pas jakar kahanalaga, binatee yah haai, ki tere das kee bhedon ka un katara jata haai, isaliye raja apane karmachariyo samet apane das ke sang chale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबशालोम राजा के पास गया और उससे कहा, “मेरे पास कुछ व्यक्ति मेरी भेड़ों से ऊन काटने आ रहे हैं। कृपया अपने सेवकों के साथ आएँ और देखें।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह राजा दाऊद के पास आया। उसने कहा, ‘महाराज, मैंने, आपके सेवक ने, भेड़ों का ऊन काटा है। अत: कृपाकर, महाराज, आप और आपके समस्‍त दरबारी इस सेवक के साथ चलें।’
Hindi Bible HHBD
वह राजा के पास जाकर कहनलगा, बिनती यह है, कि तेरे दास की भेड़ों का ऊन कतरा जाता है, इसलिये राजा अपने कर्मचारियो समेत अपने दास के संग चले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह राजा के पास जाकर कहने लगा, “विनती यह है, कि तेरे दास की भेड़ों का ऊन कतरा जाता है, इसलिये राजा अपने कर्मचारियों समेत अपने दास के संग चले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अबशालोम ने राजा के निकट जाकर उनसे विनती की, “कृपा कर सुनिए: आपके सेवक ने भेड़ के ऊन कतरनेवाले चुने हैं. कृपया महाराज और उनके सेवक मेरे साथ वहां पधारे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह राजा के पास जाकर कहने लगा, “विनती यह है, कि तेरे दास की भेड़ों का ऊन कतरा जाता है, इसलिए राजा अपने कर्मचारियों समेत अपने दास के संग चले।”