2 Samuel 13:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
raja ne abashaalom se kaha, he mere bette, aeesa naheen ham sab n chalenge, aeesa n ho ki tujhe aadhaik kashtt ho. tab abashaalom ne use binatee karake dabaya, parantu us ne jane se inakar kiya, taubhee use ashaeervad diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा दाऊद ने अबशालोम से कहा, “पुत्र नहीं। हम सभी नहीं जाएंगे। इससे तुम्हें परेशानी होगी।” अबशालोम ने दाऊद से चलने की प्रार्थना की। दाऊद नहीं गया, किन्तु उसने आशीर्वाद दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु राजा दाऊद ने अबशालोम से यह कहा, ‘नहीं, मेरे पुत्र, हम सब नहीं जाएँगे। अन्‍यथा हम तेरे लिए भार बन जाएँगे।’ अबशालोम ने उससे आग्रह किया। परन्‍तु दाऊद ने जाने से इन्‍कार कर दिया। फिर भी उसने उसे आशीर्वाद दिया।
Hindi Bible HHBD
राजा ने अबशालोम से कहा, हे मेरे बेटे, ऐसा नहीं; हम सब न चलेंगे, ऐसा न हो कि तुझे अधिक कष्ट हो। तब अबशालोम ने उसे बिनती करके दबाया, परन्तु उस ने जाने से इनकार किया, तौभी उसे आशीर्वाद दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने अबशालोम से कहा, “हे मेरे बेटे, ऐसा नहीं; हम सब न चलेंगे, ऐसा न हो कि तुझे अधिक कष्‍ट हो।” तब अबशालोम ने विनती करके उस पर दबाव डाला, परन्तु उसने जाने से इन्कार किया, तौभी उसे आशीर्वाद दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर राजा ने अबशालोम को उत्तर दिया, “नहीं मेरे पुत्र, हम सबका वहां जाना सही न होगा. हम सब तुम्हारे लिए बोझ बन जाएंगे.” अबशालोम विनती करता रहा मगर राजा मना करते रहे. हां, राजा ने अबशालोम को आशीर्वाद अवश्य दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने अबशालोम से कहा, “हे मेरे बेटे, ऐसा नहीं; हम सब न चलेंगे, ऐसा न हो कि तुझे अधिक कष्ट हो।” तब अबशालोम ने विनती करके उस पर दबाव डाला, परन्तु उसने जाने से इन्कार किया, तो भी उसे आशीर्वाद दिया।