2 Samuel 13:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud ke bhai shaima ke putra yanadab ne kaha, mera prabhu yah n samajhe ki sab javan, arthata rajakumar mar dale gaae haai, keval amnon mara gaya haai kyonki jis din us ne abashaalom kee bahin tamar ko bhrashtt kiya, usee din se abashaalom kee agyaa se aeesee hee bat ttnee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु शिमा (दाऊद के भाई) के पुत्र योनादाब ने दाऊद से कहा, “ऐसा मत सोचो कि राजा के सभी युवक पुत्र मार डाले गए हैं। नहीं, यह केवल अम्नोन है जो मारा गया है। जब से अम्नोन ने उसकी बहन तामार के साथ कुकर्म किया था तभी से अबशालोम ने यह योजना बनाई थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
दाऊद के भाई शिमआह के पुत्र योनादब ने कहा, ‘मेरे स्‍वामी यह न सोचें कि उन्‍होंने सब राजकुमारों को मार डाला है। महाराज, केवल अम्‍नोन ही मारे गए हैं। जिस दिन अम्‍नोन ने अबशालोम की बहिन तामार से बलात्‍कार किया था, उसी दिन से अबशालोम की आज्ञा से इस बात का निश्‍चय कर लिया गया था।
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद के भाई शिमा के पुत्रा यानादाब ने कहा, मेरा प्रभु यह न समझे कि सब जवान, अर्थात् राजकुमार मार डाले गए हैं, केवल अम्नोन मारा गया है; क्योंकि जिस दिन उस ने अबशालोम की बहिन तामार को भ्रष्ट किया, उसी दिन से अबशालोम की आज्ञा से ऐसी ही बात ठनी थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद के भाई शिमा के पुत्र योनादाब ने कहा, “मेरा प्रभु यह न समझे कि सब जवान, अर्थात् राजकुमार मार डाले गए हैं, केवल अम्नोन मारा गया है; क्योंकि जिस दिन उसने अबशालोम की बहिन तामार को भ्रष्‍ट किया, उसी दिन से अबशालोम की आज्ञा से ऐसी ही बात निश्‍चित थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर दावीद के भाई सिमअह के पुत्र योनादाब ने आश्वासन दिया, “मेरे प्रभु, यह न मान लें कि उन्होंने सारे युवा राजपुत्रों का संहार कर दिया है. वध मात्र अम्मोन का ही किया गया है. इसका निश्चय अबशालोम ने उसी दिन कर लिया था, जिस दिन अम्मोन ने अपनी बहन तामार से बलात्कार किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद के भाई शिमआह के पुत्र योनादाब ने कहा, “मेरा प्रभु यह न समझे कि सब जवान, अर्थात् राजकुमार मार डाले गए हैं, केवल अम्नोन मारा गया है; क्योंकि जिस दिन उसने अबशालोम की बहन तामार को भ्रष्ट किया, उसी दिन से अबशालोम की आज्ञा से ऐसी ही बात निश्चित थी।