2 Samuel 13:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yonadab ne us se kaha, apane palang par lettkar beemar ban ja aur jab tera pita tujhe dekhne ko aa, tab us se kahana, meree baahin tamar akar mujhe rottee khailaa, aur bhojan ko mere samhane banaa, ki maain usako dekhkar usake hath se khaun.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योनादाब ने अम्नोन से कहा, “बिस्तर में लेट जाओ। ऐसा व्यवहार करो कि तुम बीमार हो। तब तुम्हारे पिता तुमको देखने आऐंगे। उनसे कहो, ‘कृपया मेरी बहन तामार को आने दें और मुझे खाना देने दें। उसे मेरे सामने भोजन बनाने दें। तब मैं उसे देखूँगा और उसके हाथ से खाऊँगा।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
योनादब ने उससे कहा, ‘आप अपने पलंग पर लेट जाइए और बीमार होने का बहाना कीजिए। जब आपके पिता आपको देखने के लिए आएँगे, तब आप उनसे यह कहना, “कृपाकर मेरी बहिन तामार को मेरे पास आने दीजिए। वह मुझे भोजन कराए। वह मेरी आँखों के सामने भोजन बनाए। मैं उसे देखता रहूँ और उसके हाथ से भोजन खाऊं।” ’
Hindi Bible HHBD
योनादाब ने उस से कहा, अपने पलंग पर लेटकर बीमार बन जा; और जब तेरा पिता तुझे देखने को आए, तब उस से कहना, मेरी बहिन तामार आकर मुझे रोटी खिलाए, और भोजन को मेरे साम्हने बनाए, कि मैं उसको देखकर उसके हाथ से खाऊं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
योनादाब ने उससे कहा, “अपने पलंग पर लेटकर बीमार बन जा; और जब तेरा पिता तुझे देखने आए, तब उससे कहना, ‘मेरी बहिन तामार आकर मुझे रोटी खिलाए, और भोजन को मेरे सामने बनाए, कि मैं उसको देखकर उसके हाथ से खाऊँ’।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
योनादाब ने उससे कहा, “ऐसा करो, जाकर अपने बिछौने पर सो जाओ मानो तुम रोगी हो. जब तुम्हारे पिता तुम्हें देखने आएं तो उनसे कहना, ‘मेरी बहन तामार को भेज दीजिए कि वह यही आकर मेरे देखते हुए भोजन तैयार करे कि मैं उसकी के हाथ से भोजन करूं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
योनादाब ने उससे कहा, “अपने पलंग पर लेटकर बीमार बन जा; और जब तेरा पिता तुझे देखने को आए, तब उससे कहना, ‘मेरी बहन तामार आकर मुझे रोटी खिलाएँ, और भोजन को मेरे सामने बनाए, कि मैं उसको देखकर उसके हाथ से खाऊँ।’”