2 Samuel 13:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur amnon lettkar beemar bana aur jab raja use dekhne aya, tab amnon ne raja se kaha, meree baahin tamar akar mere dekhte do pooree banaa, ki maain usake hath se khaun.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये अम्नोन बिस्तर में लेट गया, और ऐसा व्यवहार किया मानों वह बीमार हो। राजा दाऊद अम्नोन को देखने आया। अम्नोन ने राजा दाऊद से कहा, “कृपया मेरी बहन तामार को यहाँ आने दें। मेरे देखते हुए उसे मेरे लिये दो रोटी बनाने दें। तब मैं उसके हाथों से खा सकता हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: अम्नोन पलंग पर लेट गया। उसने बीमार होने का बहाना किया। राजा दाऊद उसे देखने के लिए आया। अम्नोन ने राजा से कहा, ‘कृपाकर, मेरी बहिन तामार को मेरे पास आने दीजिए। वह मेरी आँखों के सामने दो रोटी बनाए और मुझे अपने हाथ से भोजन खिलाए।’
Hindi Bible HHBD
और अम्नोन लेटकर बीमार बना; और जब राजा उसे देखने आया, तब अम्नोन ने राजा से कहा, मेरी बहिन तामार आकर मेरे देखते दो पूरी बनाए, कि मैं उसके हाथ से खाऊं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अत: अम्नोन लेटकर बीमार बना; और जब राजा उसे देखने आया, तब अम्नोन ने राजा से कहा, “मेरी बहिन तामार आकर मेरे देखते दो पूरी बनाए, कि मैं उसके हाथ से खाऊँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब अम्मोन ऐसे सो गया मानो वह रोगी था. जब राजा उसे देखने आए, अम्मोन ने राजा से कहा, “कृपया मेरी बहन तामार को भेज दीजिए कि वह यहां आकर मेरे सामने मेरे लिए भोजन बनाए, कि मैं उसी के हाथ से भोजन कर सकूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः अम्नोन लेटकर बीमार बना; और जब राजा उसे देखने आया, तब अम्नोन ने राजा से कहा, “मेरी बहन तामार आकर मेरे देखते दो पूरियां बनाए, कि मैं उसके हाथ से खाऊँ।”