2 Samuel 13:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne thal lekar unako usake liye parosa, parantu us ne khane se inakar kiya. tab amnon ne kaha, mere as pas se sab logon ko nikal do, tab sab log usake pas se nikal gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तामार ने रोटियों को पकाना पूरा किया तो उसने कढ़ाही में से रोटियों को अम्नोन के लिये निकाला। किन्तु अम्नोन ने खाना अस्वीकार किया। अम्नोन ने अपने सेवकों से कहा, “तुम सभी लोग चले जाओ। मुझे अकेला रहने दो!” इसलिये सभी सेवक अम्नोन के कमरे से बाहर चले गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने थाली ली, और उसके सम्‍मुख भोजन परोसा। किन्‍तु अम्‍नोन ने खाने से इन्‍कार कर दिया। अम्‍नोन ने आदेश दिया, ‘मेरे पास से सब लोगों को कमरे से बाहर निकाल दो।’ अत: उसके पास से सब लोग बाहर चले गए।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने थाल लेकर उनको उसके लिये परोसा, परन्तु उस ने खाने से इनकार किया। तब अम्नोन ने कहा, मेरे आस पास से सब लोगों को निकाल दो, तब सब लोग उसके पास से निकल गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने थाल लेकर उनको उसके लिये परोसा, परन्तु उसने खाने से इन्कार किया। तब अम्नोन ने कहा, “मेरे आस पास से सब लोगों को निकाल दो।” तब सब लोग उसके पास से निकल गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद उसने बर्तन में से भोजन निकालकर अम्मोन को परोस दिया, मगर अम्मोन ने खाना न चाहा. उसने आदेश दिया, “अन्य सभी व्यक्ति उस कमरे से बाहर भेज दिए जाएं.” तब सभी वहां से बाहर चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने थाल लेकर उनको उसके लिये परोसा, परन्तु उसने खाने से इन्कार किया। तब अम्नोन ने अपने दासों से कहा, “मेरे आस-पास से सब लोगों को निकाल दो।” तब सब लोग उसके पास से निकल गए।