2 Samuel 14:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ab maain jo apane prabhu raja se yah bat kahane ko ai hoo, isaka karan yah haai, ki logon ne mujhe dra diya tha isaliye teree dasee ne socha, ki maain raja se boloongee, kadaachit raja apanee dasee kee binatee ko pooree kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेर प्रभु, राजा मैं यह बात कहने आपके पास आई। क्यों? क्योंकि लोगों ने मुझे भयभीत किया। मैंने अपने मन में कहा कि, ‘मैं राजा से बात करूँगी। सम्भव है राजा मेरी सुनेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं महाराज से ये ही बातें कहने के लिए आई थी; क्योंकि लोगों ने मुझे डरा दिया था। आपकी सेविका ने यह सोचा था कि मैं महाराज से ये बातें कहूँगी। कदाचित महाराज अपनी सेविका के कथन के अनुसार कार्य करें।
Hindi Bible HHBD
और अब मैं जो अपने प्रभु राजा से यह बात कहने को आई हूं, इसका कारण यह है, कि लोगों ने मुझे डरा दिया था; इसलिये तेरी दासी ने सोचा, कि मैं राजा से बोलूंगी, कदाचित राजा अपनी दासी की बिनती को पूरी करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब मैं जो अपने प्रभु राजा से यह बात कहने को आई हूँ, इसका कारण यह है, कि लोगों ने मुझे डरा दिया था; इसलिये तेरी दासी ने सोचा, ‘मैं राजा से बोलूँगी, कदाचित् राजा अपनी दासी की विनती को पूरी करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यह कहने के लिए मैं महाराज के सम्मुख इसलिये आई हूं कि, लोगों की सुनकर मुझे भय लग रहा है. आपकी सेविका ने विचार किया, ‘अब मुझे महाराज से यह कहना ही होगा. संभव है, महाराज अपनी सेविका की विनती पूरी करें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अब मैं जो अपने प्रभु राजा से यह बात कहने को आई हूँ, इसका कारण यह है, कि लोगों ने मुझे डरा दिया था #; इसलिए तेरी दासी ने सोचा, ‘मैं राजा से बोलूँगी, कदाचित् राजा अपनी दासी की विनती को पूरी करे।