2 Samuel 14:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
nisandeh raja sunakar avashy apanee dasee ko us manushy ke hath se bachaaega jo pajhe aur mere bette donon ko parameshvar ke bhag men se nash karana chahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा मेरी सुनेंगे, और मेरी रक्षा उस व्यक्ति से करेंगे जो मुझे और मेरे पुत्र दोनों को मारना चाहते हैं और उन चीजों को प्राप्त करने से रोकना चाहते हैं जिन्हें परमेश्वर ने हमें दी है।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मुझे निश्चय था कि महाराज अपनी सेविका की प्रार्थना सुनेंगे और मुझे उस व्यक्ति के हाथ से मुक्त करेंगे जो मुझे और मेरे पुत्र को धरती से मिटाकर परमेश्वर की मीरास से, इस्राएली राष्ट्र से वंचित करना चाहता है;
Hindi Bible HHBD
निेसन्देह राजा सुनकर अवश्य अपनी दासी को उस मनुष्य के हाथ से बचाएगा जो पाझे और मेरे बेटे दोनों को परमेश्वर के भाग में से नाश करना चाहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नि:सन्देह राजा सुनकर अवश्य अपनी दासी को उस मनुष्य के हाथ से बचाएगा जो मुझे और मेरे बेटे दोनों को परमेश्वर के भाग में से नष्ट करना चाहता है।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि जब महाराज यह सुनेंगे, वही अपनी सेविका को उस व्यक्ति से सुरक्षा प्रदान करेंगे, जो मुझे और मेरे पुत्र को परमेश्वर के उत्तराधिकार से वंचित करने पर है.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
निःसन्देह राजा सुनकर अवश्य अपनी दासी को उस मनुष्य के हाथ से बचाएगा, जो मुझे और मेरे बेटे दोनों को परमेश्वर के भाग में से नष्ट करना चाहता है।’