2 Samuel 14:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere das yoab ne yah kam isaliye kiya ki bat ka rang badale. aur mera prabhu parameshvar ke aek doot ke tuly buaddhiman haai, yahan tak ki dharatee par jo kuchh hota haai un sab ko vah janata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
योआब ने यह इसलिये किया जिससे आप तथ्यों को दूसरी दृष्टी से देखेंगे। मेरे प्रभु आप परमेश्वर के दूत के समन बुद्धिमान हैं। आप सब कुछ जानते हैं जो पृथ्वी पर होता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपके सेवक योआब ने बात छिपाने के लिए इस ढंग से कार्य किया है। परन्तु महाराज में परमेश्वर के दूत की बुद्धि के सदृश बुद्धि है। देश में घटने वाली सब बातों को महाराज जानते हैं।’
Hindi Bible HHBD
तेरे दास योआब ने यह काम इसलिये किया कि बात का रंग बदले। और मेरा प्रभु परमेश्वर के एक दूत के तुल्य बुध्दिमान है, यहां तक कि धरती पर जो कुछ होता है उन सब को वह जानता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे दास योआब ने यह काम इसलिये किया कि बात का रंग बदले। और मेरा प्रभु परमेश्वर के एक दूत के तुल्य बुद्धिमान् है, यहाँ तक कि धरती पर जो कुछ होता है उन सब को वह जानता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपके सेवक योआब ने यह सब इसलिये किया है, कि इस समय घटित हो रही घटनाओं की दिशा परिवर्तित की जा सके. मगर मेरे स्वामी में परमेश्वर के स्वर्गदूत के समान ऐसी बुद्धि है कि पृथ्वी के सारे विषयों को समझा जा सके.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे दास योआब ने यह काम इसलिए किया कि बात का रंग बदले। और मेरा प्रभु परमेश्वर के एक दूत के तुल्य बुद्धिमान है, यहाँ तक कि धरती पर जो कुछ होता है उन सब को वह जानता है।”