2 Samuel 14:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab raja ne kaha, vah apane ghar jakar rahe aur mera darshan n paae. tab abashaalom apane ghar ja raha, aur raja ka darshan n paya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु राजा दाऊद ने कहा, “अबशालोम अपने घर को लौट सकता है। वह मुझसे मिलने नहीं आ सकता।” इसलिये अबशालोम अपने घर को लौट गया। अबशालोम राजा से मिलने नहीं जा सका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु राजा दाऊद ने कहा, ‘वह अपने महल में चला जाए, और मुझे अपना मुँह न दिखाए।’ अत: अबशालोम अपने महल में अलग रहने लगा। वह राजा के दर्शन न कर सका।
Hindi Bible HHBD
तब राजा ने कहा, वह अपने घर जाकर रहे; और मेरा दर्शन न पाए। तब अबशालोम अपने घर जा रहा, और राजा का दर्शन न पाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा ने कहा, “वह अपने घर जाकर रहे; और मेरा दर्शन न पाए।” तब अबशालोम अपने घर चला गया, और राजा का दर्शन न पाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने आदेश दिया, “सही होगा कि उसे उसी के घर में रहने दिया जाए; वह मेरी उपस्थिति में न आए.” इसलिये अबशालोम अपने घर चला गया, और राजा का चेहरा न देखा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा ने कहा, “वह अपने घर जाकर रहे; और मेरा दर्शन न पाए।” तब अबशालोम अपने घर चला गया, और राजा का दर्शन न पाया।