2 Samuel 14:29 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab abashaalom ne yoab ko bulava bheja ki use raja ke pas bheje parantu yoab ne usake pas ane se inakar kiya. aur us ne use doosaree bar bulava bheja, parantu tab bhee us ne ane se inakar kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबशालोम ने योआब के पास दूत भेजे। इन दूतों ने योआब से कहा कि तुम अबशालोम को राजा के पास भेजो। किन्तु योआब अबशालोम से मिलने नहीं आया। अबशालोम ने दूसरी बार सन्देश भेजा। किन्तु योआब ने फिर भी आना अस्वीकार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब अबशालोम ने योआब के पास सन्देश भेजा और उसे बुलाया। वह योआब को राजा के पास भेजना चाहता था। पर योआब उसके पास नहीं आया। अबशालोम ने दूसरी बार सन्देश भेजा। तब भी वह आने को तैयार नहीं हुआ।
Hindi Bible HHBD
तब अबशालोम ने योआब को बुलवा भेजा कि उसे राजा के पास भेजे; परन्तु योआब ने उसके पास आने से इनकार किया। और उस ने उसे दूसरी बार बुलवा भेजा, परन्तु तब भी उस ने आने से इनकार किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अबशालोम ने योआब को बुलवा भेजा कि उसे राजा के पास भेजे; परन्तु योआब ने उसके पास आने से इन्कार किया। उसने उसे दूसरी बार बुलवा भेजा, परन्तु तब भी उसने आने से इन्कार किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब अबशालोम ने योआब से विनती की कि उसे राजा की उपस्थिति में जाने दिया जाए, मगर योआब उससे भेंटकरने नहीं आए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अबशालोम ने योआब को बुलवा भेजा कि उसे राजा के पास भेजे; परन्तु योआब ने उसके पास आने से इन्कार किया। और उसने उसे दूसरी बार बुलवा भेजा, परन्तु तब भी उसने आने से इन्कार किया।