2 Samuel 14:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur teree dasee ke do bette the, aur un donon ne maaidan men mar peett kee aur unako chhudanevala koi n tha, isaaliae aek ne doosare ko aeesa mara ki vah mar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे दो पुत्र थे। ये दोनों पुत्र बाहर मैदानों में लड़े। उन्हें कोई रोकने वाला न था। एक पुत्र ने दूसरे पुत्र को मार डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आपकी सेविका के दो पुत्र थे। एक दिन वे खेत में परस्‍पर लड़ने लगे। वहाँ उन्‍हें छुड़ानेवाला कोई न था। मेरे एक पुत्र ने दूसरे पुत्र पर वार किया, और उसको मार डाला।
Hindi Bible HHBD
और तेरी दासी के दो बेटे थे, और उन दोनों ने मैदान में मार पीट की; और उनको छुड़ानेवाला कोई न था, इसलिए एक ने दूसरे को ऐसा मारा कि वह मर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तेरी दासी के दो बेटे थे, और उन दोनों ने मैदान में मारापीट की; और उनको छुड़ानेवाला कोई न था, इसलिये एक ने दूसरे को ऐसा मारा कि वह मर गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आपकी सेविका के दो पुत्र थे. जब वे खेत में थे, उनमें विवाद फूट पड़ा. वहां कोई भी न था, जो उनके बीच हस्तक्षेप करे. एक ने ऐसा वार किया कि दूसरे की मृत्यु हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तेरी दासी के दो बेटे थे, और उन दोनों ने मैदान में मारपीट की; और उनको छुड़ानेवाला कोई न था, इसलिए एक ने दूसरे को ऐसा मारा कि वह मर गया।