2 Samuel 14:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
takoin ne raja se kaha, he mere prabhu, he raja, dosh mujhee ko aur mere pita ke gharane hee ko lage aur raja apanee gaee samet nidash tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तकोआ की स्त्री ने राजा से कहा, “हे राजा मेरे स्वामी दोष मुझ पर आने दें! किन्तु आप और आपका राज्य निर्दोष है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तकोआह नगर की स्त्री ने राजा से कहा, ‘महाराज, हे स्वामी! इस अधर्म का दोष मुझ पर, और मेरे पैतृक कुल पर ही लगे। महाराज और उनका सिंहासन निर्दोष माना जाए।’
Hindi Bible HHBD
तकोइन ने राजा से कहा, हे मेरे प्रभु, हे राजा, दोष मुझी को और मेरे पिता के घराने ही को लगे; और राजा अपनी गद्दी समेत निदष ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तकोआ की उस स्त्री ने राजा से कहा, “हे मेरे प्रभु, हे राजा, दोष मुझी को और मेरे पिता के घराने ही को लगे; और राजा अपनी गद्दी समेत निर्दोष ठहरे।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तकोआ निवासी उस स्त्री ने राजा से कहा, “महाराज, मेरे स्वामी, इसका दोष मुझ पर और मेरे पिता के वंश पर हो. महाराज और महाराज का सिंहासन इस विषय में निर्दोष रहेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तकोआ की उस स्त्री ने राजा से कहा, “हे मेरे प्रभु, हे राजा, दोष मुझी को और मेरे पिता के घराने ही को लगे; और राजा अपनी गद्दी समेत निर्दोष ठहरे।”