2 Samuel 15:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir jab abashaalom ka yagya hua, tab us ne geelovasee aheetopel ko, jo daud ka mantraee tha, bulava bheja ki vah apane nagar geelo se aae. aur rajadraeh kee goshttee ne bal pakada, kyonki abashaalom ke paksha ke log barabar baddhte gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अहीतोपेल दाऊद के सलाहकारों में से एक था। अहीतोपेल गीलो नगर का निवासी था। जब अबशालोम बलि—भेटों को चढ़ा रहा था, उसने अहीतोपेल को अपने गीलो नगर से आने के लिये कहा। अबशालोम की योजना ठीक ठीक चल रही थी और अधिक से अधिक लोग उसका समर्थन करने लगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब अबशालोम बलि चढ़ा रहा था तब उसने अहीतोफल को उसके नगर, गिलोह से बुलाया। अहीतोफल दाऊद का मन्‍त्री था। वह गिलोह नगर में रहता था। इस प्रकार षड्‍यन्‍त्र बल पकड़ता गया। अबशालोम के सहयोगियों की संख्‍या बढ़ती गई।
Hindi Bible HHBD
फिर जब अबशालोम का यज्ञ हुआ, तब उस ने गीलोवासी अहीतोपेल को, जो दाऊद का मंत्री था, बुलवा भेजा कि वह अपने नगर गीलो से आए। और राजद्रोह की गोष्ठी ने बल पकड़ा, क्योंकि अबशालोम के पक्ष के लोग बराबर बढ़ते गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर जब अबशालोम का यज्ञ हुआ, तब उसने गीलोवासी अहीतोपेल को, जो दाऊद का मंत्री था, बुलवा भेजा कि वह अपने नगर गीलो से आए। इस प्रकार राजद्रोह की गोष्‍ठी ने बल पकड़ा, क्योंकि अबशालोम के पक्ष के लोग बराबर बढ़ते गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अबशालोम ने बलि चढ़ाने के अवसर पर गिलोहवासी अहीतोफ़ेल को गिलोह नगर, जो उनके अपना नगर था, आने का न्योता दिया. अहीतोफ़ेल दावीद का मंत्री था. यहां अबशालोम के समर्थक की संख्या बढ़ती जा रही थी, जिससे राजा के विरुद्ध षड़्‍यंत्र मजबूत होता चला गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर जब अबशालोम का यज्ञ हुआ, तब उसने गीलोवासी अहीतोपेल # को, जो दाऊद का मंत्री था, बुलवा भेजा कि वह अपने नगर गीलो से आए। और राजद्रोह की गोष्ठी ने बल पकड़ा, क्योंकि अबशालोम के पक्ष के लोग बराबर बढ़ते गए।