2 Samuel 15:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab daud ne apane sab karmachariyon se jo yarooshalem men usake sang the kaha, ao, ham bhag chalen naheen to ham men se korha bhee abashaalom se n bachega isaliye fauta karate chale chalo, aeesa n ho ki vah fauta karake hamen a ghore, aur hamaree haani kare, aur is nagar ko talavar se mar le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब दाऊद ने यरूशलेम में रहने वाले अपने सभी सेवकों से कहा, “हम लोगों को बच निकलना चाहिये! यदि हम बच नहीं निकलते तो अबशालोम हम लोगों को निकलने नहीं देगा। अबशालोम द्वारा पकड़े जाने के पहले हम लोग शीघ्रता करें। नहीं तो वह हम सभी को नष्ट कर देगा और वह यरूशलेम के लोगों को मार डालेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: दाऊद ने अपने दरबारियों को जो उसके साथ यरूशलेम में थे, यह आदेश दिया, ‘तैयार हो जाओ, हम अविलम्‍ब भाग चलें। अन्‍यथा हम अबशालोम के आने पर भाग न सकेंगे। शीघ्र चलो। ऐसा न हो कि वह अचानक हमें आ घेरे, हमारा अनिष्‍ट करे और नगरवासियों को तलवार से मौत के घाट उतारे।’
Hindi Bible HHBD
तब दाऊद ने अपने सब कर्मचारियों से जो यरूशलेम में उसके संग थे कहा, आओ, हम भाग चलें; नहीं तो हम में से कोर्ह भी अबशालोम से न बचेगा; इसलिये फुत करते चले चलो, ऐसा न हो कि वह फुत करके हमें आ घेरे, और हमारी हानि करे, और इस नगर को तलवार से मार ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दाऊद ने अपने सब कर्मचारियों से जो यरूशलेम में उसके संग थे कहा, “आओ, हम भाग चलें; नहीं तो हम में से कोई भी अबशालोम से न बचेगा; इसलिये फुर्ती करते चले चलो, ऐसा न हो कि वह फुर्ती करके हमें आ घेरे, और हमारी हानि करे, और इस नगर को तलवार से मार ले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह मालूम होते ही दावीद ने येरूशलेम में अपने साथ के सभी सेवकों को आदेश दिया, “उठो! हमें यहां से भागना होगा, नहीं तो हम अबशालोम से बच न सकेंगे. हमें इसी क्षण निकलना होगा, कि हम घिर न जाएं और हम पर विनाश न आ पड़े और सारा नगर तलवार का आहार न हो जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दाऊद ने अपने सब कर्मचारियों से जो यरूशलेम में उसके संग थे कहा, “आओ, हम भाग चलें; नहीं तो हम में से कोई भी अबशालोम से न बचेगा; इसलिए फुर्ती करते चले चलो, ऐसा न हो कि वह फुर्ती करके हमें आ घेरे, और हमारी हानि करे, और इस नगर को तलवार से मार ले।”