2 Samuel 15:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usake sab karmacharee usake pas se hokar age gaae aur sab karetee, aur sab paletee, aur sab gatee, arthata jo chh sau purush gat se usake peechhe ho liae the ve sab raja ke samhane se hokar age chale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके सभी सेवक राजा के पास से गुजरे, और सभी करेती, सभी पलेती और गती (गत से छः सौ व्यक्ति) राजा के पास से गुजरे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके सब दरबारी उसके समीप खड़े हो गए। करेत और पलेत के रहने वाले अंगरक्षक, इत्तय, और गत नगर के रहने वाले छ: सौ सैनिक, जो इत्तय के साथ आए थे, राजा के सामने से गुजरे।
Hindi Bible HHBD
और उसके सब कर्मचारी उसके पास से होकर आगे गए; और सब करेती, और सब पलेती, और सब गती, अर्थात् जो छे सौ पुरूष गत से उसके पीछे हो लिए थे वे सब राजा के साम्हने से होकर आगे चले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके सब कर्मचारी उसके पास से होकर आगे गए; और सब करेती, और सब पलेती, और सब गती, अर्थात् जो छ: सौ पुरुष गत से उसके पीछे हो लिये थे वे सब राजा के सामने से होकर आगे चले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके सारे अधिकारी उनके पास से निकलकर आगे बढ़ गए. ये सभी थे केरेथि, पेलेथी और छः सौ गाथवासी, जो उनके साथ गाथ नगर से आए हुए थे. ये सभी उनके सामने से होकर निकले.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके सब कर्मचारी उसके पास से होकर आगे गए; और सब करेती, और सब पलेती, और सब गती, अर्थात् जो छः सौ पुरुष गत से उसके पीछे हो लिए थे वे सब राजा के सामने से होकर आगे चले।