2 Samuel 15:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab kya dekhne men aya, ki sadok bhee aur usake sang sab leveey parameshvar kee vacha ka sandook uttaae huae haain aur unhon ne parameshvar ke sandook ko dhar diya, tab aebyatar chaddha, aur jab tak sab log nagar se n nikale tab tak vaheen raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सादोक और उसके साथ के लेवीवंशी परमेश्वर के साक्षीपत्र के सन्दूक को ले चल रहे थे। उन्होंने परमेश्वर के पवित्र सन्दूक को नीचे रखा। एब्यातार ने तब तक प्रार्थना की जब तक सभी लोग यरूशलेम से बाहर नहीं निकल गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब पुरोहित एबयातर आया। उसके पश्‍चात् सादोक भी आया। सादोक के साथ उपपुरोहित लेवीय थे, जो परमेश्‍वर के विधान की मंजूषा उठाए हुए थे। जब तक सब लोग नगर से गुजर नहीं गए तब तक वे परमेश्‍वर की मंजूषा एबयातर के पास रखे रहे।
Hindi Bible HHBD
तब क्या देखने में आया, कि सादोक भी और उसके संग सब लेवीय परमेश्वर की वाचा का सन्दूक उठाए हुए हैं; और उन्हों ने परमेश्वर के सन्दूक को धर दिया, तब एब्यातार चढ़ा, और जब तक सब लोग नगर से न निकले तब तक वहीं रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब क्या देखने में आया कि सादोक भी और उसके संग सब लेवीय परमेश्‍वर की वाचा का सन्दूक उठाए हुए हैं; और उन्होंने परमेश्‍वर के सन्दूक को धर दिया, तब एब्यातार चढ़ा, और जब तक सब लोग नगर से न निकले तब तक वहीं रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अबीयाथर भी वहां आए और सादोक के साथ सारे लेवी लोग भी. ये अपने साथ परमेश्वर की वाचा का संदूक भी ले आए थे. उन्होंने वाचा के संदूक को उस समय तक भूमि पर रखे रहने दिया जब तक सभी लोग नगर से बाहर न निकल गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब क्या देखने में आया, कि सादोक भी और उसके संग सब लेवीय परमेश्वर की वाचा का सन्दूक उठाए हुए हैं; और उन्होंने परमेश्वर के सन्दूक को धर दिया, तब एब्यातार चढ़ा #, और जब तक सब लोग नगर से न निकले तब तक वहीं रहा।