2 Samuel 15:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab raja ne sadok se kaha, parameshvar ke sandook ko nagar men lautta le ja. yaadi yahova ke anugrah kee drashtti mujh par ho, to vah mujhe lauttakar usako aur apane vasasthan ko bhee dikhaaega
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा दाऊद ने सादोक से कहा, “परमेश्वर के पवित्र सन्दूक को यरूशलेम लौटा ले जाओ। यदि यहोवा मुझ पर दयालु है तो वह मुझे वापस लौटाएगा, और यहोवा मुझे अपना पवित्र सन्दूक और वह स्थान जहाँ वह रखा है, देखने देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने सादोक को आदेश दिया, ‘परमेश्वर की मंजूषा को नगर में वापस ले जाओ। यदि मैं प्रभु की कृपा-दृष्टि प्राप्त करूँगा तो वह मुझे इस नगर में वापस लाएगा और मुझे अपनी मंजूषा और उसके निवास-स्थान के फिर दर्शन कराएगा।
Hindi Bible HHBD
तब राजा ने सादोक से कहा, परमेश्वर के सन्दूक को नगर में लौटा ले जा। यदि यहोवा के अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर हो, तो वह मुझे लौटाकर उसको और अपने वासस्थान को भी दिखाएगा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा ने सादोक से कहा, “परमेश्वर के सन्दूक को नगर में लौटा ले जा। यदि यहोवा के अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर हो, तो वह मुझे लौटाकर उसको और अपने वासस्थान को भी दिखाएगा;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद राजा ने सादोक को आदेश दिया, “परमेश्वर की वाचा के संदूक को अब नगर लौटा ले जाओ. यदि याहवेह की कृपादृष्टि मुझ पर बनी रही, तो वह मुझे लौटा लाएंगे तब मैं इस संदूक और उनके निवास का दर्शन कर सकूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा ने सादोक से कहा, “परमेश्वर के सन्दूक को नगर में लौटा ले जा। यदि यहोवा के अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर हो, तो वह मुझे लौटाकर उसको और अपने वासस्थान को भी दिखाएगा;