2 Samuel 15:32 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab daud chottee tak pahuncha, jahan parameshvar ko dandvata kiya karate the, tab aerekee hooshau angarakha faade, sir par mittee dale huae us se milane ko aya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दाऊद पर्वत की चोटी पर आया। यही वह स्थान था जहाँ वह प्राय: परमेश्वर से प्रार्थना करता था। उस समय एरेकी हूशै उसके पास आया। हूशै का अंगरखा फटा था और उसके सिर पर धूलि थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब दाऊद पर्वत के शिखर पर पहुँचा, जहाँ परमेश्‍वर की आराधना की जाती थी, तब दाऊद का मित्र हूशय जो अर्की जाति का था, उससे भेंट करने के लिए आया। उसका अंगरखा फटा हुआ था। उसके सिर पर धूल थी।
Hindi Bible HHBD
जब दाऊद चोटी तक पहुंचा, जहां परमेश्वर को दणडवत् किया करते थे, तब एरेकी हूशै अंगरखा फाड़े, सिर पर मिट्टी डाले हुए उस से मिलने को आया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब दाऊद चोटी तक पहुँचा, जहाँ परमेश्‍वर की आराधना की जाती थी, तब एरेकी हूशै अंगरखा फाड़े, सिर पर मिट्टी डाले हुए उससे मिलने को आया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब दावीद पर्वत की चोटी पर पहुंच रहे थे, जिस स्थान पर परमेश्वर की आराधना की जाती है, अर्की हुशाई उनसे भेंटकरने आ गया. उसका बाहरी वस्त्र फटे हुए थे और सिर पर धूल पड़ी हुई थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब दाऊद चोटी तक पहुँचा, जहाँ परमेश्वर की आराधना की जाती थी, तब एरेकी हूशै अंगरखा फाड़े, सिर पर मिट्टी डाले हुए उससे मिलने को आया।