2 Samuel 15:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir abashaalom yah bhee kaha karata tha, ki bhla hota ki maain is desh men nyayee ttharaya jata! ki jitane mukamavale hote ve sab mere hee pas ate, aur maain unaka nyay chukata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अबशालोम यह भी कहता, “काश! मैं चाहता हूँ कि कोई मुझे इस देश का न्यायाधीश बनाता। तब मैं उन व्यक्तियों में से हर एक की सहायता कर सकता जो न्याय के लिये समस्या लेकर आते।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अबशालोम आगे कहता, ‘काश! मैं इस देश का न्‍यायकर्ता नियुक्‍त होता। तब जिस व्यक्‍ति के पास मुकदमा अथवा वाद-विवाद होता तो वह मेरे पास आता और मैं उसका निष्‍पक्ष न्‍याय करता।’
Hindi Bible HHBD
फिर अबशालोम यह भी कहा करता था, कि भला होता कि मैं इस देश में न्यायी ठहराया जाता! कि जितने मुक मावाले होते वे सब मेरे ही पास आते, और मैं उनका न्याय चुकाता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर अबशालोम यह भी कहा करता था, “भला होता कि मैं इस देश में न्यायी ठहराया जाता! तब जितने मुक़द्दमावाले होते वे सब मेरे ही पास आते, और मैं उनका न्याय चुकाता।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अबशालोम आगे कहता था, “कितना अच्छा होता यदि मैं उस देश के लिए न्यायाध्यक्ष बना दिया जाता! तब हर एक व्यक्ति आकर मुझसे उचित न्याय प्राप्‍त कर सकता.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर अबशालोम यह भी कहा करता था, “भला होता कि मैं इस देश में न्यायी ठहराया जाता! तब जितने मुकद्दमा वाले होते वे सब मेरे ही पास आते, और मैं उनका न्याय चुकाता।”